पैकेट वाली फ्रोजन मटर खाते हैं? सेहत के लिए सेफ या खिलवाड़- न्यूट्रीशनिस्ट से जानें पूरा सच Frozen peas vs Fresh peas Are Frozen Peas Safe to Eat? Dietician breakdown the facts, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

पैकेट वाली फ्रोजन मटर खाते हैं? सेहत के लिए सेफ या खिलवाड़- न्यूट्रीशनिस्ट से जानें पूरा सच

कई लोगों के मन में सेहत से जुड़ा एक सवाल अक्सर बना रहता है कि क्या फ्रोजन मटर खाना हेल्दी है? फ्रोजन मटर सालभर भी खराब नहीं होती, तो कहीं इसमें केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स तो नहीं होते? डायटिशियन भावेश गुप्ता ने इसी बारे में बताया है।

Thu, 5 Feb 2026 07:19 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
पैकेट वाली फ्रोजन मटर खाते हैं? सेहत के लिए सेफ या खिलवाड़- न्यूट्रीशनिस्ट से जानें पूरा सच

आजकल फ्रोजन सब्जियों और स्नैक्स का इस्तेमाल काफी कॉमन हो गया है। खासतौर से फ्रोजन मटर तो सालभर खूब खाई जाती है। इनका स्वाद ठीक फ्रेश मटर जैसा होता है और ये जल्दी खराब भी नहीं होते। यही वजह है कि लोग फ्रिज में फ्रोजन मटर खूब स्टोर कर के रखते हैं। हालांकि कई लोगों के मन में सेहत से जुड़ा एक सवाल अक्सर बना रहता है कि क्या फ्रोजन मटर खाना हेल्दी है? फ्रोजन मटर सालभर भी खराब नहीं होती, तो कहीं इसमें केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स तो नहीं होते? ऐसे तमाम सवाल लोगों को कहीं ना कहीं डराते हैं और बहुत से लोग इसी वजह से फ्रोजन मटर खाने से परहेज करते हैं। तो क्या फ्रोजन मटर सेफ हैं या नहीं, डायटिशियन भावेश गुप्ता ने इसी बारे में बताया है।

क्या होते हैं फ्रोजन मटर?

न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक जब मटर पूरी तरह से पक जाते हैं, तो उन्हें तोड़कर -18°C पर फ्रीज किया जाता है। इन्हें ही फ्रोजन मटर कहा जाता है। दरअसल फ्रीज करने की वजह से इनमें बैक्टिरियल ग्रोथ और एंजाइमेटिक ब्रेकडाउन रुक जाता है, इसलिए ये जल्दी खराब नहीं होते। वहीं ताजी मटर को तभी तोड़ लिया जाता है, जब वो कुछ कच्ची होती है ताकि मार्केट तक पहुंचने से पहले वो खराब ना हों।

क्या ताजी मटर फ्रोजन मटर से ज्यादा हेल्दी है?

कई लोग ये भी मानते हैं कि फ्रीज होने की वजह से फ्रोजन मटर के सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, इसलिए ताजी मटर ही ज्यादा हेल्दी होती है। न्यूट्रीशनिस्ट कहते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ताजी मटर और फ्रोजन मटर दोनों में ही लगभग बराबर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दो साल तक चलने वाली एक स्टडी में ये पाया गया कि फ्रेश सब्जियों और फ्रोजन सब्जियों के पोषक तत्व लगभग सेम ही होते हैं। इसपर हुई कई और स्टडीज में भी यही बात सामने आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देसी घी खाने के पूरे फायदे चाहिए तो ये बातें ध्यान रखें, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया
ये भी पढ़ें:डॉक्टर बोलीं-इन सब्जियों के छिलकों में होता है ज्यादा पोषण,छीलकर तो नहीं खा रहे?

फ्रोजन मटर में होते हैं केमिकल्स?

इसके अलावा एक और डाउट लोगों के मन में रहता है कि फ्रोजन मटर में खूब सारे प्रिजर्वेटिव्स, एडिटिव्स और केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, ताकि मटर लंबे समय तक ताजी रहें। डायटिशियन भावेश कहते हैं कि ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है। बाजार में मिलने वाले फ्रोजन मटर प्रिजर्वेटिव्स फ्री होते हैं क्योंकि -18°C पर वैसे भी कोई बायोलॉजिकल रिएक्शन नहीं होता है। ऐसे में कोई भी कंपनी प्रिजर्वेटिव्स पर अपना एक्स्ट्रा खर्चा करना नहीं चाहेगी।

स्वाद में हो सकता है थोड़ा फर्क

फ्रोजन मटर और फ्रेश मटर में सिर्फ थोड़ा बहुत टेस्ट का अंतर आपको महसूस हो सकता है। ताजी मटर थोड़ी ज्यादा मीठी और ज्यादा फ्रेश लगती है। हालांकि ये हर किसी के अपने टेस्ट पर निर्भर है। बाकी दोनों में न्यूट्रिशन सेम ही रहता है। इसलिए अगर आप अपनी सहूलियत के लिए फ्रोजन मटर इस्तेमाल करते हैं, तो बेझिझक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।