कौन सा देसी घी सबसे अच्छा है? पूरे फायदे चाहिए तो ध्यान रखें न्यूट्रीशनिस्ट की ये 3 बातें! 3 Things to Keep in Mind to Get Maximum Benefits of Desi Ghee, Says Nutritionist, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

कौन सा देसी घी सबसे अच्छा है? पूरे फायदे चाहिए तो ध्यान रखें न्यूट्रीशनिस्ट की ये 3 बातें!

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि देसी घी एक सुपरफूड है। ये पाचन बेहतर करता है, इन्फ्लेमेशन को कम करता है, यहां तक की हेयर और स्किन हेल्थ के लिए भी बेनिफिशियल है। लेकिन ये सभी फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप इन 3 बातों का ध्यान रखेंगे।

Wed, 4 Feb 2026 08:24 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन सा देसी घी सबसे अच्छा है? पूरे फायदे चाहिए तो ध्यान रखें न्यूट्रीशनिस्ट की ये 3 बातें!

देसी घी हमेशा से भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रहा है। रोटियों पर चुपड़ कर खाना हो या दाल-सब्जी में डालकर, लोग तरह-तरह से इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यदि घी को सही मात्रा में कंज्यूम किया जाए तो ये पोषण और ऊर्जा का बेहतरीन सोर्स है। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन ए, डी, ई और के जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी, हड्डियों-जोड़ों और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट श्रुति गोयल कहती हैं कि देसी घी एक सुपरफूड है। ये पाचन बेहतर करता है, इन्फ्लेमेशन को कम करता है, यहां तक की हेयर और स्किन हेल्थ के लिए भी बेनिफिशियल है। लेकिन ये सभी फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप इन 3 बातों का ध्यान रखेंगे। आइए जानते हैं।

सुबह खाली पेट घी लेना होता है फायदेमंद

जाह्नवी कपूर, शिल्पा शेट्टी और कृति सेनन जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने दिन की शुरुआत देसी घी के साथ ही करते हैं। दरअसल सुबह खाली पेट देसी घी लेने के कई फायदे हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप एक चम्मच घी गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट लेते हैं, तो घी के पोषक तत्व बेहतर एब्जॉर्ब हो पाते हैं। इससे आपका पाचन भी बेहतर होता है और शरीर से टॉक्सिन रिमूव होने में भी हेल्प मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 सेकंड में पता करें कितना हेल्दी है आपका दिल, डॉ अमनदीप ने बताया सिंपल टेस्ट!
ये भी पढ़ें:रोटी-सब्जी खाने के बाद शुगर बढ़ती है तो ये 1 काम करें, डायबिटीज एक्सपर्ट की सलाह

A2 गाय का घी माना जाता है सबसे बेहतर

A2 गाय के दूध से बना घी पारंपरिक और पोषण के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि रोजाना सेवन के लिए आपको हमेशा A2 गाय का घी ही चुनना चाहिए। ये पचाने में बेहद आसान होता है। दरअसल इसमें A1 प्रोटीन मौजूद नहीं होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याएं और इंफ्लेमेशन का कारण बन सकता है।

कुकिंग में ऐसे इस्तेमाल करें देसी घी

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि देसी घी का स्मोकिंग प्वाइंट काफी ज्यादा होता है, इसलिए आप इसे तड़का लगाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन घी को कभी भी फ्राइंग यानी तलने में इस्तेमाल ना करें। चूंकि घी एक सैचुरेटेड फैट है, इसलिए ज्यादा मात्रा में लेने से वेट और लिपिड प्रोफाइल पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।