फोर्टिज के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फल, कैंसर से भी बचाता है! Fortis Gastroenterologist Recommends Guava for Heart Health, Calls It a True Superfruit, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

फोर्टिज के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फल, कैंसर से भी बचाता है!

सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है और इन दिनों अमरूद काफी आते हैं। ये छोटे हरे फल आपको भले साधारण लगें लेकिन आपकी हेल्थ के वरदान से कम नहीं हैं। फोर्टिज के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने एक पोस्ट के जरिए अमरूद खाने के फायदों के बारे में बताया है।

Fri, 31 Oct 2025 02:14 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फोर्टिज के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फल, कैंसर से भी बचाता है!

पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट्स अगर आपकी डेली डाइट का हिस्सा हैं, तो कई बीमारियां वैसी ही दूर रहती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो एक एडल्ट को दिन में 100 से 150 ग्राम फल जरूर खाने चाहिए। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है और इन दिनों अमरूद काफी आते हैं। ये छोटे हरे फल आपको भले साधारण लगें लेकिन आपकी हेल्थ के वरदान से कम नहीं हैं। फोर्टिज अस्पताल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने एक पोस्ट के जरिए अमरूद खाने के फायदों के बारे में बताया है। डॉक्टर कहते हैं कि ये फल भले ही आम जितना पॉपुलर नहीं है, लेकिन आपके दिल की सेहत के लिए वरदान है। आइए जानते हैं अमरूद के फायदों के बारे में।

अमरूद में होता है संतरे से 4× ज्यादा विटामिन सी

डॉ शुभम बताते हैं कि अमरूद हमारे देश में अगर आम के जितना पॉपुलर हो जाए, तो किसी को भी विटामिन सी की कमी की शिकायत ना हो। इसमें विटामिन सी की मात्रा संतरे से चार गुना ज्यादा होती है। इसमें लाइकोपीन और फ्लेवनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी, हार्ट हेल्थ, स्किन हेल्थ और गट हेल्थ के लिए काफी बेनिफिशियल है।

हार्ट हेल्थ के लिए वरदान है अमरूद

डॉ शुभम कहते हैं कि अमरूद हार्ट हेल्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये आपकी आर्टरीज को क्लीन रखता है और इनके बंद होने के प्रॉसेस जिसे 'एथेरोस्क्लेरोसिस' कहते हैं, उसे भी रोकता है। इसमें सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। वहीं पोटैशियम आपके ब्लड प्रेशर को भी स्टेबल रखता है। अमरूद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो आपके हार्ट सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं।

डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है

अमरूद का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिस वजह से ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होती है। डॉक्टर कहते हैं कि इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करता है।

गट हेल्थ के लिए है बेनिफिशियल

डॉक्टर बताते हैं कि अमरूद आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी बेनिफिशियल है। अगर आपको एसिडिटी या स्टमक अल्सर की समस्या बनी रहती है, तो अमरूद का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

कैंसर से बचाव करता है अमरूद

अमरूद में ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जैसे लाइकोपीन और फ्लेवनॉयड्स। डॉक्टर कहते हैं कि ये डीएनए (DNA) डैमेज से बचाता है, जिस वजह से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं लेने चाहिए चिया सीड्स
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया दिन में कितना तेल, चीनी, नमक खाना सही है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।