शराब से भी ज्यादा खतरनाक है खाने की ये सफेद चीज, Fortis के डॉक्टर बोले- लोगों में बढ़ा रही हार्ट अटैक का खतरा! fortis Doctor Shubham reveals how sugar is more harmful than alcohol says its increase heart attack and fatty liver risk, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

शराब से भी ज्यादा खतरनाक है खाने की ये सफेद चीज, Fortis के डॉक्टर बोले- लोगों में बढ़ा रही हार्ट अटैक का खतरा!

आजकल सेहत के लिए कौन सी चीज अच्छी है या बुरी ये समझ नहीं आता लेकिन एक सफेद चीज है, जिसे हर कोई बुरा बता रहा है। ये सफेद खाने की चीज आपके दिल, लिवर के लिए खतरा बन चुकी है। चलिए बताते हैं डॉक्टर ने इस बारे में क्या कहा-

Fri, 20 Feb 2026 07:42 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
शराब से भी ज्यादा खतरनाक है खाने की ये सफेद चीज, Fortis के डॉक्टर बोले- लोगों में बढ़ा रही हार्ट अटैक का खतरा!

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के साथ नई बीमारियां भी शरीर को घेर रही हैं। पहले के मुकाबले आज का खान-पान काफी बदल चुका है और लोग यही नहीं तय कर पा रहे हैं कि क्या खाएं और क्या नहीं। पहले हम लोग हर चीज आसानी से खा और पचा लेते थे लेकिन अब वही चीजें हार्ट अटैक, फैटी लिवर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन रही है। ज्यादातर लोग एक सफेद चीज हर दिन किसी न किसी फॉर्म में खा लेते हैं और दिल्ली फोर्टिस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स् ने उसे धीमा जहर बताया है, जो हार्ट अटैक का रिस्क और फैटी लिवर की समस्या पैदा कर सकता है। चलिए बताते हैं खाने की ये कौन सी चीज सेहत के लिए खतरनाक है।

क्या है ये सफेद चीज

हर किचन में पाई जाने वाली ये सफेद चीज है चीनी, जिसे डॉक्टर धीमा जहर कह रहे हैं। उनका कहना है कि चीनी शरीर में आसानी से घुल जाती है और इंसुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ा देती है। ज्यादा खाने से आप हार्ट अटैक और फैटी लिवर का रिस्क भी बढ़ा रहे हैं। कुछ लोग सफेद चीनी नहीं खाते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें हेल्दी समझकर खा रहे हैं, जो चीनी से भरा रहता है। इन चीजों को आपको बिल्कुल घर पर बैन कर देना चाहिए।

कौन सी 3 चीजें हैं खतरनाक

कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जिनमें एडेड शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो सिर्फ चीनी से ही भरपूर होते हैं। इनमें पोषण या न्यूट्रिशन के नाम पर कुछ भी नहीं होता। चलिए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं-

टोमैटो सॉस- डॉक्टर के अनुसार, इसमें पहले नंबर पर है टोमैटो सॉस। सॉस ज्यादातर लोग पकौड़ी, पराठा या अन्य चीजों के साथ खाते हैं। कई सॉस में लिखा होता है नो एडेड शुगर लेकिन ये स्कैम है। सभी सॉस में शुगर मिलाई जाती है। अगर आप 1 चम्मच सॉस खा रहे हैं, तो आप 1 चम्मच शक्कर शरीर को दे रहे हैं।

कोला- कोला और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी लोग खूब पीते हैं और कई लोग शुगर फ्री वाली ड्रिंक्स लेते हैं। लेकिन कोई भी सॉफ्ट ड्रिंक शुगर फ्री नहीं होती, सभी में शक्कर भरपूर मात्रा में मिलाई जाती है, जो इंसुलिन को बढ़ा देती है। इसके अलावा इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है। इसमें फ्रूट जूस भी शामिल है, जब आप फल खाते हैं, तो आपको सभी पोषण मिलते हैं। लेकिन अगर आप इनका जूस बना लेते हो, तब ये उतने हेल्दी नहीं होते। जैसे आजकल मार्केट में फ्रूट जूस मिलने लगे हैं और लोग उन्हें हेल्दी समझकर पीते रहते हैं। फ्रुक्टोज से भरपूर ये फ्रूट जूस फैटी लिवर की समस्या बढ़ाते हैं।

फ्लेवर्ड योगर्ट- दही आप ऐसे खाओ या घर पर जमाकर खाओ, सेहत के लिए बढ़िया है और फायदा करती है। लेकिन फ्लेवर्ड दही खा रहे हैं, तो सिर्फ शुगर इनटेक कर रहे हैं। फ्लेवर्ड दही में लिखा होता है नो एडेड शुगर लेकिन ये सच नहीं होता। वह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब-सिगरेट से ज्यादा सेहत के लिए क्या बुरा है? मुंबई के सर्जन ने बताया
ये भी पढ़ें:फैटी लिवर होने पर कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट ने शेयर की लिस्ट
ये भी पढ़ें:हार्ट से गट हेल्थ तक, सभी के लिए खराब हैं ये तेल, इनमें पका खाना हो जाता है जहर!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।