these 6 foods you should avoid for fatty liver disease list shares by delhi doctor फैटी लिवर की समस्या होने पर तुरंत खाना बंद करें ये 6 चीजें! सेहत में होगा सुधार, हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलफैटी लिवर की समस्या होने पर तुरंत खाना बंद करें ये 6 चीजें! सेहत में होगा सुधार, हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह

फैटी लिवर की समस्या होने पर तुरंत खाना बंद करें ये 6 चीजें! सेहत में होगा सुधार, हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह

फैटी लिवर की समस्या आजकल काफी आम हो चुकी है। जो लोग शराब नहीं पीते हैं, उन्हें भी ये दिक्कत हो रही है। अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं, तो डॉक्टर की बताई कुछ चीजों को खाने से परहेज करें।

Deepali SrivastavaSun, 8 Feb 2026 02:26 PM
1/8

फैटी लिवर की समस्या

फैटी लिवर की समस्या आजकल बिल्कुल आम बन चुकी है। जिन लोगों का ज्यादा वजन होता है या फिर जो ज्यादा शराब पीते हैं, उन्हें फैटी लिवर की समस्या रहती है। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण आमतौर पर लोगों को फैटी लिवर हो रहा है। फैटी लिवर कोई बीमारी नहीं है, बस ये एक संकेत है कि आपका शरीर किसी समस्या से जूझ रहा है। फैटी लिवर का मतलब है कि लिवर में सूजन आ गई है और अब ये सही से काम (फिल्टर) नहीं कर रहा है। फैटी लिवर होने पर कुछ चीजें हैं, जो नहीं खानी चाहिए। इसके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शुभम वत्स ने बताया है। चलिए बताते हैं फैटी लिवर होने पर क्या न खाएं।

2/8

अल्कोहल

शराब, वाइन जैसी चीजों को बिल्कुल न पिएं। शराब पीने से सबसे ज्यादा फैटी लिवर की समस्या होती है। कई लोगों को लगता है कि बियर और रेड वाइन पीने से लिवर कोई नुकसान नहीं होता लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

3/8

फ्लेवर्ड योगर्ट

फ्लेवर्ड योगर्ट, डायट सोडा, बीबीक्यू सॉस जैसी चीजों से भी सख्त परहेज करें। इन चीजों में एडेड शुगर काफी ज्यादा होती है और कई ऐसे ऑयल होते हैं, जो लिवर के लिए नुकसानदायक होते हैं।

4/8

रिफाइंड ग्रेन्स

व्हाइट ब्रेड, पास्ता, चावल जैसी चीजों से भी परहेज कर सकते हैं। इन चीजों को खाने से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है।

5/8

हाई फ्रुक्टोज

कॉर्न सीरप, पैकेट वाले फूड्स, जूस, शुगर युक्त चीजें, केचअप जैसी चीजों को बिल्कुल न खाएं। जिन भी चीजों में शुगर ज्यादा होती है, वो लिवर का फैट बढ़ाती हैं। इन चीजों को खाने से परहेज करें।

6/8

रेड मीट

रेड मीट में आयरन और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसे खाने से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा बीफ, पोर्क भी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है।

7/8

सॉल्टी और फ्राइड

ज्यादा तला-भुना या फिर नमक युक्त खाना भी लिवर की सेहत बिगाड़ सकता है। फैटी लिवर की समस्या होने पर फ्राइड फूड्स और ज्यादा सोडियम वाली चीजों को न खाएं।

8/8

क्या खाना चाहिए

डॉक्टर के मुताबिक, बेरीज, एवोकाडो, अखरोट, ओट्स, पत्ता गोभी या ब्रोकली, ग्रीन टी, कॉफी, लहसुन, टोफू जैसी चीजें फैटी लिवर में फायदेमंद होती है। इन्हें खाने से फैटी लिवर की समस्या कंट्रोल में रहती है और रिवर्स भी हो सकती है।