from heart to gut health never use these 5 Worst Cooking Oils in India सेहत के लिए सबसे खतरनाक हैं ये 5 तेल, आज ही खाना करें बंद! शेफ पंकज भदौरिया ने गिनाए साइड इफेक्ट्स
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसेहत के लिए सबसे खतरनाक हैं ये 5 तेल, आज ही खाना करें बंद! शेफ पंकज भदौरिया ने गिनाए साइड इफेक्ट्स

सेहत के लिए सबसे खतरनाक हैं ये 5 तेल, आज ही खाना करें बंद! शेफ पंकज भदौरिया ने गिनाए साइड इफेक्ट्स

खाने को पकाने के लिए हम कई ऐसे तेलों का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो सेहत के लिए धीमा जहर का काम करते हैं। चलिए आपको शेफ पंकज भदौरिया द्वारा बताए गए सबसे खराब तेलों के बारे में बताते हैं।

Deepali SrivastavaSun, 1 Feb 2026 12:46 PM
1/7

सबसे खराब तेल

भारत में तेल, घी में पका खाना खाया जाता है। यहां पर तेल में खाना पकाया जाता है और पकोड़े, समोसे जैसे स्नैक्स को तला भी जाता है। ऐसे में तेल की मात्रा शरीर में काफी अच्छे से पहुंच जाती है। अगर आप इन चीजों के जरिए सही तेल खा रहे हो, तब तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर आप गलत तेल में पकी चीजें खा रहे हैं, तो वो किसी जहर से कम नहीं है। ये जहर काफी धीमा होता है, जो धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला कर रहा है। ये तेल आपके दिल, पेट, पाचन, हड्डियों, किडनी, लिवर के लिए खतरनाक हो सकते हैं। शेफ पंकज भदौरिया ने रिसर्च के मुताबिक ऐसे तेलों के बारे में बताया है, जो भारत में बिकते हैं लेकिन ये सेहत के हिसाब से खराब है। उनके कहना है कि इनमें पका खाना खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। चलिए बताते हैं कौन से तेल हैं, जो सबसे बुरे बताए जा रहे हैं और क्या आप भी इन्हें खा रहे हैं?

2/7

1- पाम ऑयल

पाम के पेड़ों से निकलने वाले फलों से निकालकर इस तेल को बनाया जाता है, जो काफी सस्ता बिकता है। यही वजह है कि पैकेट वाले फूड्स से लेकर रेस्टोरेंट के खाने तक में इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। इसमें पोषक तत्व कम होते हैं और सैचुरेटेड फैट ज्यादा। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क दोगुना हो जाता है।

3/7

2- वेजिटेबल ऑयल के ब्लेंड

इन तेलों में ज्यादातर कॉर्न, कैनोला या पाम ऑयल के ब्लेंड्स रहते हैं। ये हाईली प्रोसेस्ड और रिफाइंड होते हैं। इनमें ओमेगा 6 फैटी एसिड्स का कंटेंट काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इसे खाने से शरीर या मांसपेशियों में सूजन आ सकती है।

4/7

3- राइस ब्रान ऑयल

चावल की भूसी से ये तेल बनता है और इसमें भी पोषक तत्व कम होते हैं। इसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भरे होते हैं और ये प्रोसेस्ड रिफाइंड ऑयल है। इसे ज्यादा खाने से गैस, पेट फूलना, और दस्त हो सकते हैं।

5/7

4- सनफ्लॉवर ऑयल

सनफ्लॉवर ऑयल सुनने में काफी अच्छा लगता है लेकिन ये हेल्दी बिल्कुल भी नहीं होता। सूरजमुखी के तेल में ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भरे हुए होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इस तेल का ज्यादा सेवन शरीर में सूजन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

6/7

5- कॉर्न ऑयल

कॉर्न आयल, जिसे भुट्टे का तेल भी कहा जाता है। इसमें फोली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स भरे हुए होते हैं। इसके अलावा इनमें कलर भी मिलाया जाता है। इसे खाना किसी केमिकल को सीधा खाने जैसा हो सकता है।

7/7

कौन सा तेल खाना चाहिए?

अगर आप हेल्दी तेल खोज रहे हैं, तो सरसों का तेल, तिल का तेल, मूंगफली का तिल, घी, नारियल तेल सबसे हेल्दी माने जाते हैं। इन तेलों का खाने से सेहत को नुकसान नहीं होता और ये आसानी से पच जाते हैं।