क्या सच में पैकेट वाली इंस्टेंट कॉफी पीने से बढ़ता है कैंसर का रिस्क? जानें कैंसर सर्जन ने क्या बताया! Does Instant Coffee Really Raise Cancer Risk? Here is What the Cancer Surgeon Revealed, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या सच में पैकेट वाली इंस्टेंट कॉफी पीने से बढ़ता है कैंसर का रिस्क? जानें कैंसर सर्जन ने क्या बताया!

Coffee Cancer Myth: सोशल मीडिया पर इंस्टेंट कॉफी से जुड़ा एक दावा काफी वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इंस्टेंट कॉफी पीने से कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। कैंसर सर्जन डॉ रोहन खंडेलवाल ने इसी मिथ को दूर किया है।

Thu, 4 Dec 2025 10:22 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या सच में पैकेट वाली इंस्टेंट कॉफी पीने से बढ़ता है कैंसर का रिस्क? जानें कैंसर सर्जन ने क्या बताया!

इंस्टेंट कॉफी आजकल घर-घर में इस्तेमाल होती है। जी हां, वही छोटे-छोटे पैकेट में मिलने वाली कॉफी, जो गर्म पानी या दूध में डालकर आप तुरंत पी लेते हैं। इंस्टेंट एनर्जी के लिए ये एक परफेक्ट ड्रिंक है। लेकिन सोशल मीडिया पर इंस्टेंट कॉफी से जुड़ा एक दावा काफी वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इंस्टेंट कॉफी पीने से कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि इन छोटे पाउच में मिलने वाली इंस्टेंट कॉफी में 'एक्रिलामाइड' नामक तत्व मौजूद होता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ रोहन खंडेलवाल ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इसी मिथ को दूर किया है, चलिए डिटेल में समझते हैं।

'एक्रिलामाइड' क्या होता है और ये कैसे बनता है?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इंस्टेंट कॉफी में एक्रिलामाइड होता है। दरअसल एक्रिलामाइड एक रासायनिक पदार्थ है, जो हाई टेंपरेचर कुकिंग पर बनता है। जब किसी चीज को ज्यादा तापमान पर रोस्ट या कुक किया जाता है, तो ये कंपाउंड बनता है। इंस्टेंट कॉफी बनाते हुए बींस को ज्यादा रोस्ट किया जाता है, जिस वजह से एक्रिलामाइड बनने का खतरा बताया जाता है। अगर रोज ज्यादा मात्रा में एक्रिलामाइड शरीर में जाता है, तो कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

क्या इंस्टेंट कॉफी पीने से कैंसर का खतरा वाकई बढ़ता है?

कैंसर सर्जन डॉ रोहन खंडेलवाल कहते हैं कि सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि 'एक्रिलामाइड' नामक तत्व, सिर्फ इंस्टेंट कॉफी में ही मौजूद नहीं होता, बल्कि ये हर तरह की कॉफी में होता है। हां, इंस्टेंट कॉफी को थोड़ा ज्यादा प्रोसेस किया जाता है, इसलिए इसमें थोड़ा सा ज्यादा एक्रिलामाइड होता है। लेकिन ये हमारे शरीर के लिए तभी टॉक्सिक होगा, जब आप एक दिन में नौ से दस कप इंस्टेंट कॉफी पी रहे हैं।

तो क्या इंस्टेंट कॉफी पीना जारी रख सकते हैं?

डॉ रोहन कहते हैं कि कॉफी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। कई रिसर्च और स्टडीज में पाया गया है कि कॉफी पीने से लिवर फैट कम होता है और यहां तक कि कैंसर होने का रिस्क भी कम होता है। लेकिन फिर भी सही मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। आप इंस्टेंट कॉफी रोजाना पी सकते हैं, लेकिन जब भी हो सके तो फ्रेश्ली ब्रूड कॉफी ही पीएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किडनी को 70% तक खराब कर सकती है ये 1 ड्रिंक, एम्स के यूरोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी!
ये भी पढ़ें:फैटी लिवर को रिवर्स कर सकती हैं ये 3 ड्रिंक्स, फोर्टिस के डॉक्टर ने दी सलाह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।