Ayurveda: क्या अर्जुन छाल से हार्ट ब्लॉकेज होता है खत्म, जानें इसके फायदे और नुकसान Does Arjuna Chaal remove the heart blockage Know its Benefits and Side Effects as per Ayurveda, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

Ayurveda: क्या अर्जुन छाल से हार्ट ब्लॉकेज होता है खत्म, जानें इसके फायदे और नुकसान

  • अर्जुन छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। क्या ये छाल हार्ट ब्लॉकेज को खत्म कर सकती है? जानिए इसका सही जवाब और अर्जुन छाल के फायदे और नुकसान

Sat, 22 Feb 2025 02:36 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Ayurveda: क्या अर्जुन छाल से हार्ट ब्लॉकेज होता है खत्म, जानें इसके फायदे और नुकसान

आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल का इस्तेमाल भी कई तरह की समस्याओं खासतौर से दिल संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किया जाता है। इस छाल के कई फायदे है और कुछ नुकसान भी हैं, जो आप इस आर्टिकल में जान सकते हैं। इसी के साथ ये भी जानिए कि क्या अर्जुन छाल से हार्ट ब्लॉकेज की दिक्कत खत्म हो जाती है।

क्या अर्जुन छाल से हार्ट ब्लॉकेज की दिक्कत होती है दूर?

अर्जुन पेड़ की छाल को लंबे समय से हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने और बेहतर शरीरिक हेल्थ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह हार्ट फेलियर के खतरे को भी कम करता है और ब्लडप्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है। आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करके दिल की रुकावट को रोकने के लिए अर्जुन की चाय पीने की सलाह दी जाती है।

क्या है अर्जुन छाल के फायदे

1) आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी, धूप, हार्मोनल असंतुलन और शरीर में सूजन पित्त दोष सभी हाइपरपिग्मेंटेशन से जुड़े हुए हैं। अर्जुन की छाल पित्त को संतुलित करती है, यह टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करती है।

2) यूरीन इंफेक्शन है तो अर्जुन छाल लेने से दर्द से राहत मिलती है और मूत्र प्रवाह में सुधार होता है। इसकी ठंडी प्रकृति के कारण, यह जलन को भी कम करता है और पेशाब के दौरान ठंडक देता है।

3) अर्जुन पेस्ट में सूजन-रोधी गुण होते हैं, यह सूजन को कम करके मुंहासे और फुंसियों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें कसैले गुण होते हैं जो स्किन सेल्स को सिकुड़ने का कारण बनते हैं और मुंहासे को कम करने में मदद करता है।

4) अर्जुन फेफड़ों की स्थितियों जैसे ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, खांसी और संक्रमण के इलाज में मदद करता है। अर्जुन कप्हा को संतुलित करता है, यह अमा को कम करने और बलगम को साफ करने में मदद करता है।

क्या है अर्जुन छाल के नुकसान

1) कुछ लोग अर्जुन की छाल का सेवन करने पर मतली, पेट खराब या दस्त जैसी पाचन समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। ये लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं लेकिन असुविधा का कारण बन सकते हैं।

2) अर्जुन की छाल कुछ व्यक्तियों में एलर्जी का कारण बन सकती है। लक्षणों में त्वचा पर चकत्ते, खुजली या सूजन शामिल हो सकती हैं। अगर आपको एलर्जी के कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें और एक्सपर्ट से सलाह लें।

3) अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है, जिससे हाई रक्तचाप वाले लोगों को फायदा होता है। हालांकि, अगर आपको पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है या आप ब्लडप्रेशर कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो अर्जुन के इस्तेमाल से चक्कर आना, या बेहोशी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही में क्यों नहीं मिलाना चाहिए नमक, जानें किस तरह खाने पर मिलता है फायदा
ये भी पढ़ें:फलों का सलाद या साबुत फ्रूट, जानिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।