फलों का सलाद या साबुत फ्रूट, जानिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद? Fruit Salad or Whole Fruit Know which one is more beneficial, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

फलों का सलाद या साबुत फ्रूट, जानिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

  • फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से नहीं खाएंगे तो कुछ खास फायदा नहीं मिलेगा। यहां हम बता रहे हैं फलों का सलाद या साबुत फ्रूट दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमंद है।

Wed, 12 Feb 2025 01:43 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
फलों का सलाद या साबुत फ्रूट, जानिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

फल सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। एक्सपर्ट रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। फलों से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। हालांकि, अगर इन्हें खाने का तरीका सही नहीं होगा तो शरीर को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। बहुत से लोग साबुत फल खाने की जगह फलों की चाट खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या इस तरह से फलों को खाना सही है या फिर साबुत फल शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाता है। आइए, जानते हैं।

क्या होता है जब आप फलों की सलाद खाते हैं

जब आप एक साथ कई तरह के फलों को मिल्क करते हैं तो आपके शरीर को एक समय में बहुत सारे पोषक तत्वों से निपटना पड़ता है। वैसे तो जब भी एक साथ कई तरह के फलों को खाते हैं तो हम सोचते हैं कि शरीर को सारे न्यूट्रिएंट्स मिल गए, जबकि ऐसा करना सही नहीं है। शरीर एक समय में केवल सीमित मात्रा में पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता रखता है, जिसका मतलब है कि बाकी बेकार चला जाता है। यही वजह है कि साबूत फल खाने की सलाह दी जाती है जो ताजा कटा हो और छीलने या काटने के बाद लंबे समय तक रखा न हो।

क्या होता है जब आप साबुत फल खाते हैं

जब आप साबुत फल खाते हैं, तो आपके शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे अलग-अलग तरह के जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जो पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करके पाचन में मदद करते हैं। इसके अलावा साबुत फलों में मौजूद फाइबर आपके ब्लडफ्लो में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है। इसी के साथ ये ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है और तृप्ति को बढ़ावा देता है।

फलों का सलाद या साबुत फ्रूट क्या खाएं

आम तौर पर फलों के सलाद की तुलना में साबुत फल खाना ज्यादा हेल्दी माना जाता है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा फाइबर और पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं सलाद में लंबे समय तक काटने और हवा के संपर्क में रहने पर फल कुछ विटामिन और मिनरल्स खो देते हैं। हालांकि, अलग-अलग तरह से तैयार फलों का सलाद ताजा खाना पौष्टिक ऑप्शन हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोलेजन बूस्ट करते हैं ये फल, स्किन पर आएगा कुदरती निखार
ये भी पढ़ें:इन 5 फलों को खाकर किडनी बनी रहेगी हेल्दी

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।