दही में क्यों नहीं मिलाना चाहिए नमक, जानें किस तरह खाने पर मिलते हैं गजब के फायदे Reason to avoid adding salt in curd know the right way to eat it, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दही में क्यों नहीं मिलाना चाहिए नमक, जानें किस तरह खाने पर मिलते हैं गजब के फायदे

  • दही हेल्थ के लिए काफी गुणकारी होता है, इसलिए इसे एक्सपर्ट रोजाना एक कटोरी खाने की सलाह देते हैं। लेकिन कुछ लोग दही में भी मसाले और नमक मिलाकर खाना पसंद करते हैं, जो सही नहीं है। जानिए दही में क्यों नहीं मिलाना चाहिए नमक और इसे खाने का सही तरीका।

Sun, 16 Feb 2025 02:04 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दही में क्यों नहीं मिलाना चाहिए नमक, जानें किस तरह खाने पर मिलते हैं गजब के फायदे

ज्यादातर लोग दही को खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। इंडियन थाली में भी दही जरूर शामिल होता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। दही का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इसमें कुछ मसाले और नमक मिलाना पसंद करते हैं। लेकिन माना जाता है कि दही को बिना नमक मिलाए ही खाना चाहिए। यहां हम कारण बता रहे हैं कि आखिर दही में नमक क्यों नहीं मिलाना चाहिए और किस तरह से आप इसे खा सकते हैं।

दही में क्यों नहीं मिलाना चाहिए नमक

आयुर्वेद और कुछ हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक दही में नमक मिलाने की सलाह नहीं दी जाती है। माना जाता है कि दही में नमक फायदेमंद बैक्टीरिया को मार सकता है, जिससे इसके प्रोबायोटिक फायदे खत्म हो सकते हैं। सरल शब्दों में समझें तो दही में नमक मिलाने से गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं जो अच्छे आंत स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होते हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि दही में नमक की थोड़ी मात्रा पाचन में मदद कर सकती है। लेकिन ज्यादा नमक पाचन संतुलन को बिगाड़ सकता है।

कैसे खाएं दही

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स दही में चीनी या गुड़ मिलाने की सला देते हैं। इसके अलावा आप दही में काली मिर्च या फिर भुना जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो दही में चीनी या गुड़ मिलाकर खा सकते हैं। दही में मौजूद चीनी ब्लड शुगर को बूस्ट करने में मदद करती है, जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आप एनर्जी की कमी महसूस कर रहे हैं तो मीठा दही फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इस तरह दही खाना सही नहीं है।

दही में नमक डालकर खाने वाले जानें ये जरूरी बात

नमक सोडियम का एक जरूरी स्रोत है, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। यह गर्म मौसम में या कसरत के बाद खासतौर से फायदेमंद हो सकता है। रिपोर्ट्स का कहना है कि नमक के साथ दही खाने से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बहुत ज्यादा नमक डालने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फलों का सलाद या साबुत फ्रूट, जानिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
ये भी पढ़ें:रोजाना सिर्फ 5 मिनट ध्यान लगाने से मिलेंगे गजब के फायदे, कई समस्याएं होंगी दूर

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।