Doctor Approved Top 5 Yoga Asanas That Help Reverse Diabetes Naturally डायबिटीज रिवर्सल डॉक्टर ने बताए टॉप 5 आसन, जो बिना दवाई भी शुगर रखेंगे कंट्रोल!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलडायबिटीज रिवर्सल डॉक्टर ने बताए टॉप 5 आसन, जो बिना दवाई भी शुगर रखेंगे कंट्रोल!

डायबिटीज रिवर्सल डॉक्टर ने बताए टॉप 5 आसन, जो बिना दवाई भी शुगर रखेंगे कंट्रोल!

Diabetes Management Tips: सही डाइट के साथ अगर आप कुछ योगासन अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो डायबिटीज में काफी फायदा हो सकता है। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने ऐसे ही टॉप 5 आसन शेयर किए हैं।

Anmol ChauhanWed, 19 Nov 2025 03:25 PM
1/7

डायबिटीज के लिए टॉप 5 आसन

डायबिटीज यानी शुगर एक लाइफस्टाइल संबंधी बीमारी है। यानी इसके पीछे की मुख्य वजह आपका खानपान और रहन-सहन से जुड़ी कुछ आदतें ही हैं। ऐसे में अगर डायबिटीज को रिवर्स करने की बात करें, तो लाइफस्टाइल में बदलाव कर के ही कुछ किया जा सकता है। सही डाइट के साथ अगर आप कुछ योगासन अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो काफी फायदा हो सकता है। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे टॉप 5 आसन शेयर किए हैं, जो शुगर मैनेजमेंट में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। (Credit: @diabetesreversaldoctor_instagram)

2/7

धनुरासन करें

डायबिटीज रिवर्सल के लिए धनुरासन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें पेट के बल लेटकर अपने दोनों हाथों से पैरों के टखने टच करें। इस दौरान अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं। डॉ प्रमोद सलाह देते हैं कि एक बार में 15-30 सेकंड के लिए धनुरासन करें और इसे कम से कम तीन बार रिपीट करें। (Image Credit: Pinterest)

3/7

अधोमुखी स्वानासन

अधोमुखी स्वानासन के लिए अपने हाथों और पैरों को जमीन पर टिकाते हुए ऊपर की ओर उठें। इसे भी 15 से 30 सेकंड के लिए करें और लगभग तीन बार दोहराएं। डायबिटीज के लिए ये सरल आसन बहुत फायदेमंद है। (Image Credit: Pinterest)

4/7

भुजंगासन करें

भुजंगासन बहुत ही सरल आसन है, जिसे आप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए भी पेट के बल लेट जाएं और फिर अपने हाथों के सहारे ऊपर की और उठें और सिर को पीछे की और स्ट्रेच करें। इसे भी 15 से 30 सेकंड के लिए करना है और कम से कम तीन बार दोहराना है। (Image Credit: Pinterest)

5/7

मंडूकासन

मंडूकासन के लिए घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं। अपने पेट पर दोनों हाथ रखें और खुद को अंदर की तरफ झुका लें। इस योगासन को भी आपको 15 से 30 सेकंड के लिए होल्ड करना है और लगभग तीन से चार बार रीपीट करना है। (Image Credit: Pinterest)

6/7

अर्ध-मत्स्यासन करें

इस आसन में पूरी बॉडी ट्विस्ट हो जाती है, जो पैनक्रियाज को एक्टिव करने में भी मदद करता है। इससे शुगर स्पाइक भी कम होती है। ये कब्ज, ब्लोटिंग, स्लो डाइजेशन जैसी समस्याओं में भी फायदा करता है, जो डायबिटीज के मरीजों में काफी कॉमन देखने को मिलते हैं। इसे भी 15 से 30 सेकंड के लिए करें और 3 बार दोहराएं। (Image Credit: Pinterest)

7/7

डाइट का कंट्रोल है बहुत जरूरी

ये आसन रोज करने के साथ-साथ रोजाना अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। ज्यादा मीठा, तला हुआ, पैकेटबंद और जंक फूड खाना अवॉइड करें। डाइट में कार्ब्स की जगह ज्यादा प्रोटीन और फाइबर शामिल करें। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और नींद का भी ध्यान रखें।