फैटी लिवर में दवा की तरह काम करती हैं ये 3 सब्जियां, डॉक्टर से जान लें कब-कैसे खानी हैं!
Fatty Liver Reverse: अगर आपने खानपान में बदलाव कर लिया जाए, तो फैटी लिवर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने ऐसी 3 सब्जियों की लिस्ट साझा की है, जो उनके मुताबिक फैटी लिवर में दवाई से कम नहीं हैं।

फैटी लिवर की समस्या बहुत आम होती जा रही है। यहां तक कि बच्चों और युवाओं में तो इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। दरअसल इसके पीछे की वजह हैं गलत खानपान, ज्यादा तेल-मसाले वाली डाइट और फिजिकल एक्टिविटीज का अभाव। इसके शुरुआती लक्षण तो कुछ खास नहीं होते लेकिन बाद में जा कर ये गंभीर रूप ले सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपने खानपान में बदलाव कर लिया जाए, तो फैटी लिवर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी 3 सब्जियों की लिस्ट साझा की है, जो उनके मुताबिक फैटी लिवर में दवाई से कम नहीं हैं। आइए विस्तार में जानते हैं।
लौकी को बनाएं सब्जियों का बेस
डॉ प्रमोद बताते हैं कि लौकी फैटी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे आप अपनी सब्जियों का बेस बना सकते हैं। 150- 200 ग्राम लौकी अच्छे से कुक करें। उसमें लहसुन, जीरा या टमाटर, काली मिर्च का तड़का लगाकर टेस्टी सी सब्जी बनाएं। चाहें तो चना दाल डाल कर बना सकते हैं। लौकी आपके लिवर में फैट को बढ़ने नहीं देगी क्योंकि ये इंसुलिन को बढ़ने से रोकती है।
क्रूसिफेरस सब्जियां (गोभी वर्ग की सब्जियां)
गोभी वर्ग की सब्जियों में सरसों का साग, पत्ता गोभी, फूल गोभी और ब्रोकली आते हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि इन सब्जियों को आप 75-100 ग्राम हफ्ते में 5 से 6 दिन बनाकर खा सकते हैं। ये सब्जियां लिवर को डिटॉक्स करने वाले एंजाइम्स को एक्टिवेट करने में मदद करती हैं। साथ ही इन्फ्लेमेशन को कम करती हैं, जो फैटी लिवर को ठीक करने के लिए बेहद जरूरी है।
दवाई की तरह लें चुकंदर
तीसरी सब्जी जो फैटी लिवर में बहुत फायदेमंद है, वो है बीटरूट यानी चुकंदर। डॉक्टर कहते हैं कि चकुंदर को आपको दवाई की तरह ही इस्तेमाल करना है। इसे 50 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना है। हफ्ते में सिर्फ 3 दिन खाना काफी है। चुकंदर लिवर में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करता है।
डॉक्टर की बोनस टिप्स
डॉ प्रमोद कहते हैं कि इन सब्जी सब्जियों के साथ लहसुन और जीरा काफी फायदा करता है। इन्हें आप तड़के में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, वो 25-30 ग्राम चुकंदर का जूस जीरा पानी में डालकर हफ्ते में 2-3 बार ले सकते हैं। ज्यादा ना लें वरना इससे शुगर बढ़ सकती है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन