रोज चाय पीते हैं तो ये 3 बातें जरूर जान लें, डायटिशियन ने बताया कब होता है नुकसान!
Health Tips: डायटिशियन श्रुति गोयल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि रोजाना चाय पीने वालों को ये 3 बातों का ध्यान रखना चाहिए। छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

हमारे देश में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। कई लोग तो बिना चाय के बिस्तर से ही नहीं उठते और कुछ को तो दिन में कई कप चाय पीने की आदत होती है। खैर, ये बात भी सभी जानते हैं कि ज्यादा चाय पीने की आदत सेहत पर कितना नेगेटिव असर डाल सकती है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि आपको बिल्कुल ही चाय पीना छोड़ देना है। कुछ बातें बस ध्यान रखेंगे तो बिना नुकसान के चाय को एंजॉय कर पाएंगे। डायटिशियन श्रुति गोयल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि रोजाना चाय पीने वालों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। छोटे छोटे बदलाव आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके मुताबिक वो 3 बातें कौन सी हैं, जो हर टी लवर को ध्यान रखनी चाहिए।
सुबह खाली पेट चाय पीना बिल्कुल अवॉइड करें
ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट उठते ही चाय पीना शुरू कर देते हैं। जबकि ये आदत ही सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती है। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि खाली पेट चाय पीने से पेट का एसिड स्टीमूलेट होता है। इससे एसिडिटी, गैस और इरीटेशन की समस्या हो सकती है। बहुत से लोगों की गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग के पीछे ये आदत भी एक बड़ी वजह होती है।

चाय के साथ स्नैकिंग करना
असल में चाय इतना नुकसान नहीं करती, जितना उसके साथ वाले स्नैक करते हैं। अक्सर हम चाय के साथ नमकीन, बिस्किट या रस्क खाते हैं जिनमें भर-भर के रिफाइंड शुगर, मैदा और पाम ऑयल होता है। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि ये ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके अलावा मोटापा और कई लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों का भी कारण बन सकते हैं।
खाने के साथ ना पीएं चाय
बहुत से लोगों को खाने के साथ चाय पीने की आदत होती है। कई लोग खाने के तुरंत बाद ही चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल चाय में कुछ एंटी न्यूट्रिएंट जैसे टैनिन मौजूद होते हैं, जो आपकी बॉडी में मिनरल के एब्जॉरपशन को कम कर देते हैं। इसलिए खाने के पोषक तत्व शरीर को सही से नहीं मिल पाते हैं। डायटिशियन का सुझाव है कि अगर आपको चाय पीनी ही है, तो खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही पीएं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन