40 सेकंड में अभी पता करें कितना हेल्दी है आपका दिल, डॉ अमनदीप ने बताया सिंपल सा टेस्ट! Doctor Recommended 40 Second Chair Test to Screen Your Heart Health at Home, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

40 सेकंड में अभी पता करें कितना हेल्दी है आपका दिल, डॉ अमनदीप ने बताया सिंपल सा टेस्ट!

Heart Health: आपकी रोजमर्रा की शारीरिक क्षमता ही आपकी दिल की सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। इसी से जुड़ा एक टेस्ट डॉ अमनदीप अग्रवाल ने साझा किया है। ये 40 सेकेंड का टेस्ट आपके हार्ट का फिटनेस लेवल जानने में मदद करेगा।

Tue, 3 Feb 2026 07:10 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
40 सेकंड में अभी पता करें कितना हेल्दी है आपका दिल, डॉ अमनदीप ने बताया सिंपल सा टेस्ट!

हार्ट से जुड़ी समस्याएं आजकल बहुत कॉमन होती जा रही हैं। युवाओं तक में हार्ट अटैक की दर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि भागदौड़ भरी लाइफ में अपनी हार्ट हेल्थ को ले कर लोग तभी सीरियस होते हैं, जब कोई समस्या सामने आ जाती है। जबकि सच तो ये है कि घर बैठे ही कुछ सिंपल चीजों से आप अपने हार्ट की सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं। दरअसल आपकी रोजमर्रा की शारीरिक क्षमता ही आपकी दिल की सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। इसी से जुड़ा एक टेस्ट डॉ अमनदीप अग्रवाल ने साझा किया है। ये 40 सेकेंड का टेस्ट आपके हार्ट का फिटनेस लेवल जानने में मदद करेगा। बस एक कुर्सी की मदद से आप इसे कर के देख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है 40 सेकंड चेयर स्टैंड टेस्ट?

डॉ अमनदीप अग्रवाल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि घर बैठे आप अपने दिल की सेहत का मोटा-मोटा अंदाजा लगा सकते हैं। इसके लिए 40 सेकंड का चेयर स्टैंड टेस्ट कर के देखें। इस टेस्ट में आपको एक साधारण कुर्सी पर बिना सहारा लिए हुए उठना-बैठना होता है। 40 सेकंड का टाइमर लगाएं और जितनी बार हो सकता है कुर्सी पर बैठकर उठें। ध्यान रखें बहुत ज्यादा जल्दीबाजी ना करें और सांस की गति सामान्य रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या इंजेक्शन वाले दूध, अंडे और चिकन खाना सुरक्षित है? कैंसर सर्जन ने खोला राज!
ये भी पढ़ें:लिवर को खराब कर रही हैं रोज की ये 5 आदतें, डॉक्टर ने बताया शराब से भी खतरनाक

रिजल्ट क्या कहता है?

डॉ अमनदीप कहते हैं कि अगर आप 40 सेकंड तक कुर्सी पर आराम से उठकर बैठ पा रहे हैं और ज्यादा थकान महसूस नहीं हो रही है, तो ये आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा संकेत है। वहीं अगर इस दौरान आपको सीने में भारीपन, सांस ना आना या तेज आना, चक्कर आना, सिर घूमना या संतुलन बिगाड़ने जैसी प्रॉब्लम्स महसूस हो रही हैं, तो तुरंत रुक जाएं। ये वार्निंग साइन हैं कि आपकी हार्ट हेल्थ ठीक नहीं है और आपको डॉक्टर से सम्पर्क करने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: डॉ अमनदीप के मुताबिक यह कोई बीमारी की पुष्टि करने वाला टेस्ट नहीं है, बल्कि एक सिंपल स्क्रीनिंग टेस्ट है, जो हार्ट हेल्थ और फिटनेस को ले कर एक शुरुआती संकेत देता है। किसी भी समस्या या लक्षण के होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें और संबंधित मेडिकल चेकअप कराएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।