क्या इंजेक्शन वाले दूध, अंडे और चिकन खाना आपके लिए सुरक्षित है? कैंसर सर्जन ने खोला राज! Hormone Injections in Milk, Eggs, Chicken Oncologist Shares Facts vs Myths, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या इंजेक्शन वाले दूध, अंडे और चिकन खाना आपके लिए सुरक्षित है? कैंसर सर्जन ने खोला राज!

लोग दूध, चिकन या अंडे जैसे एनिमल प्रोडक्ट्स कंज्यूम करने से भी डरते हैं, क्योंकि हर कोई जानता है कि प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए गाय और मुर्गियों को हार्मोन इंजेक्शन दिए जाते हैं। कैंसर सर्जन डॉ जयेश शर्मा ने इसी बारे में जानकारी साझा की है।

Mon, 2 Feb 2026 08:36 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या इंजेक्शन वाले दूध, अंडे और चिकन खाना आपके लिए सुरक्षित है? कैंसर सर्जन ने खोला राज!

आजकल कुछ भी खाने से पहले मिलावट का डर सताना स्वाभाविक है। लोग दूध, चिकन या अंडे जैसे एनिमल प्रोडक्ट्स कंज्यूम करने से भी डरते हैं, क्योंकि हर कोई जानता है कि प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए गाय और मुर्गियों को हार्मोन इंजेक्शन दिए जाते हैं। सोशल मीडिया पर आय दिन वायरल होने वाली आधी-अधूरी जानकारी लोगों के डर को और ज्यादा बढ़ा देती है। जिस वजह से लोग अंडा, चिकन और यहां तक कि दूध से भी परहेज करने लगते हैं और इन्हें नुकसानदायक बताने लगते हैं। कैंसर सर्जन डॉ जयेश शर्मा ने इसी बारे में जानकारी साझा की है। असल सच्चाई क्या है, इन ग्रोथ इंजेक्शनों का हमारी सेहत पर कितना असर पड़ता है, डॉक्टर ने पूरे तथ्य सामने रखे हैं।

गायों को दिए इंजेक्शन का दूध पर कितना असर

गायों को आमतौर पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दिए जाते हैं, जो दूध के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। ये ग्रोथ हार्मोन इंजेक्शन से इसलिए दिया जाता है, क्योंकि खाने के जरिए ये एब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। डॉक्टर कहते हैं कि दूध में भी इसका सीक्रेशन काफी कम होता है। जो थोड़ा बहुत होता भी है वो हमारी बॉडी में एब्जॉर्ब नहीं होता। यानी हमारी सेहत पर इसका कोई असर नहीं होता है।

इसके अलावा गायों को ग्रोथ हार्मोन भी दिए जाते हैं, जो उन्हें जल्दी बड़ा करने में मदद करते हैं। लेकिन गायों और इंसानों के ग्रोथ हार्मोन अलग-अलग होते हैं, इसलिए ये दूध में आएं भी तो सेहत पर कोई असर नहीं होता है। हालांकि ग्रोथ हार्मोन ज्यादा देने की वजह से गायों में IGF 1 बढ़ता है, लेकिन इसकी मात्रा भी काफी कम होती है, जिससे सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 12 फलों-सब्जियों में हैं सबसे ज्यादा कीटनाशक, जानें किन में हैं सबसे कम!
ये भी पढ़ें:क्या कम खाने वालों का पेट ही सबसे ज्यादा बाहर निकलता है? फैट लॉस कोच ने बताया सच

क्या मुर्गों को ग्रोथ इंजेक्शन दिए जाते हैं?

डॉ जयेश कहते हैं कि हमें यह समझना जरूरी है कि हर बार ग्रोथ इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं होता है। चिकन का साइज बड़ा है तो इसका मतलब ये नहीं कि इंजेक्शन ही दिया गया होगा। किसी पोल्ट्री फार्मर के लिए सबसे आसान है कि वो ब्रीडिंग के जरिए बड़े चिकन प्रोड्यूस करे। यही वजह है कि आजकल चिकन का साइज पहले से ज्यादा बड़ा हो गया है।

मॉडर्न डेयरी और पोल्ट्री से सबसे बड़ी प्रॉब्लम

मॉडर्न डेयरी और पोल्ट्री से सबसे बड़ी समस्या जो पैदा हो रही है वो है एंटीबायोटिक मिसयूज। डॉक्टर कहते हैं कि इन दोनों इंडस्ट्रीज में एंटीबायोटिक का जरूरत से ज्यादा और बेवजह इस्तेमाल किया जाता है, जिससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ती जा रही है। ये सामाजिक तौर पर एक समस्या है लेकिन दूध पीने या चिकन खाने वाले व्यक्ति को अकेले कोई समस्या नहीं है।

इस चीज से बचने की जरूरत है

डॉक्टर कहते हैं कि हमें सबसे ज्यादा डरने की जरूरत मिलावट और खराब क्वालिटी से है। इसलिए हमेशा एक अच्छे और विश्वनीय सोर्स से ही खाने की चीजें खरीदनी चाहिए। बाकी आधी-अधूरी जानकारी से बचें और बिना डर के अंडा, चिकन और दूध जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।