गैस से फूलने लगता है पेट? डॉक्टर बोलीं नाभि में ऐसे लगा लें हींग, तुरंत मिलेगा आराम! Doctor Approved Home Remedy Hing on Navel for Instant Bloating Relief, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

गैस से फूलने लगता है पेट? डॉक्टर बोलीं नाभि में ऐसे लगा लें हींग, तुरंत मिलेगा आराम!

खाना खाने के बाद या खाली पेट, अगर आपका पेट भी फूलने लगता है, तो ये सिंपल सी होम रेमेडी आपको जरूर आजमाकर देखनी चाहिए। डॉक्टर बताती हैं कि ये आपको तुरंत राहत देने का काम करती है।

Tue, 28 Oct 2025 06:45 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गैस से फूलने लगता है पेट? डॉक्टर बोलीं नाभि में ऐसे लगा लें हींग, तुरंत मिलेगा आराम!

कभी खाने के बाद तो कभी कुछ बिना खाए भी, पेट अचानक से फूलने लगता है। कई लोगों में ये ब्लोटिंग की समस्या आम होती है, जिसमें पेट दर्द और असहज महसूस होना कॉमन है। इस दौरान ऐसा लगता है जैसे पेट में ढेर सारे गैस भर गई हो, जो पेनफुल होने के साथ-साथ बहुत ही हेवी फील देती है। ऐसी स्थिति में आमतौर पर समझ नहीं आता है कि क्या किया जाए। कई बार तो कोई दवा, टॉनिक या देसी नुस्खा भी राहत नहीं देता। डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक पोस्ट के जरिए बहुत ही सिंपल सा नुस्खा शेयर किया है, जो आप ऐसी स्थिति में ट्राई कर सकते हैं। डॉ कहती हैं कि ये मात्र 5-6 मिनट में ही आपको राहत देने का काम करता है। आइए जानते हैं।

हींग वाला नुस्खा देगा राहत

डॉ प्रियंका बताती हैं कि अगर आपका पेट अचानक से फूलने लगा है और काफी दर्द भी बना हुआ है, तो एक सिंपल सा नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें चार चुटकी हींग डालकर घोल लें। अब एक रुई लें और इस हींग को अपनी नाभि में रख लें। बाकी बची हुई हींग को अपने निचले पेट के हिस्से जिसे पेडू कहते हैं, वहां मसाज करते हुए लगा लें। बच्चे हों या बड़े, ये नुस्खा सभी के लिए वर्क करता है। डॉक्टर बताती हैं कि इतना करने भर से 5 मिनट के अंदर ही आराम मिलने लगता है।

कैसे काम करती है ये रेमेडी?

दरअसल हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और डाइजेस्टिव एंजाइम्स मौजूद होते हैं, जो पेट की मसल्स को रिलैक्स करने का काम करते हैं। जब आप इसे नाभि पर लगाते हैं, तो ये नर्व पॉइंट्स से सीधा जुड़ जाती है, जिससे पेट की गैस रिलीज होने लगती है। खाली पेट या कुछ तला भुना खाने के बाद पेट फूलने लगा है, तो तुरंत आपको ये सिंपल से रेमेडी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गठिया बाह के दर्द से परेशान हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा देगा राहत!
ये भी पढ़ें:पुराने से पुराने कब्ज और गैस को जड़ से खत्म कर देगा ये नुस्खा, डॉक्टर बता रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।