गठिया बाह के दर्द से परेशान हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा देगा 2-3 दिन में राहत! Doctor Recommended Ayurvedic Decoction to Relieve Arthritis Pain in 2 to 3 Days, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

गठिया बाह के दर्द से परेशान हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा देगा 2-3 दिन में राहत!

जैसे-जैसे हवाएं सर्द होना शुरू हो जाती हैं, वैसे-वैसे गठिया का दर्द और बढ़ता जाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा ने एक ऐसी कमाल की रेमेडी बताई है, जो उनके मुताबिक मात्रा दो से तीन दिनों में ही फायदा करने लगती है।

Mon, 27 Oct 2025 07:48 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गठिया बाह के दर्द से परेशान हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा देगा 2-3 दिन में राहत!

रूमेटॉइड अर्थराइटिस एक ऑटो इम्यून डिजीज है, जिसमें जोड़ों में इन्फ्लेमेशन के चलते तेज दर्द, सूजन, अकड़न और मूवमेंट में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे हवाएं सर्द होना शुरू हो जाती हैं, वैसे-वैसे ये दर्द और बढ़ता जाता है। कई बार तो पेनकिलर लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता। अगर आप भी गठिया बाह के दर्द से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई कर के देख सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा ने एक पोस्ट के जरिए एक ऐसी कमाल की रेमेडी बताई है, जो उनके मुताबिक मात्रा दो से तीन दिनों में ही फायदा करने लगती है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गठिया के दर्द से राहत देगा ये घरेलू उपाय

कई लोगों में गठिया का दर्द बहुत असहनीय हो जाता है। सुबह उठते ही उनका दर्द शुरू हो जाता है, यहां तक कि उनसे हिला तक नहीं जाता। डॉ सुगंधा बताती हैं कि ऐसी स्थिति में आपको एक आयुर्वेदिक नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए 1 गिलास पानी में आधा चम्मच सौंठ का पाउडर और आधा चम्मच गिलोय का चूर्ण मिलाकर उबाल लें। इस पानी को तब तक उबालें, जब तक ये सिर्फ 1/4 गिलास बचे।

लेने का सही समय क्या है?

डॉक्टर बताती हैं कि ये काढ़ा आपको रोजाना दो बार पीना है। खाने के बाद रोजाना सुबह और शाम इसे बनाकर पीएं। दो से तीन दिनों में ही अकड़न और दर्द में राहत दिखना शुरू हो जाती है। वहीं लगातार दस-बारह दिनों के इस्तेमाल के बाद तो आपको बहुत ही ज्यादा फायदा देखने को मिलता है।

क्या इसे पीने से पुरानी गठिया खत्म हो सकती है?

डॉक्टर कहती हैं कि अगर आपकी बीमारी अभी नई-नई है, तो ये काढ़ा नियमित रूप से पीने पर आपको काफी फायदा मिल सकता है। हालांकि अगर पुराना गठिया है, और आप इसे जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो काढ़े के साथ-साथ पंचकर्म थेरेपी की भी जरूरत होगी। इसके लिए आप किसी पंचकर्म सेंटर या आयुर्वेदिक कंसल्टेंट से संपर्क कर सकते हैं। ध्यान रहे काढ़े का सेवन जरूर करें, क्योंकि ये ट्रीटमेंट का पहला स्टेप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 21 दिनों तक ऐसे खा लें नींबू! डॉक्टर बोलीं सेहत को होंगे कमाल के फायदे
ये भी पढ़ें:पुराने से पुराने कब्ज और गैस को जड़ से खत्म कर देगा ये नुस्खा, डॉक्टर बता रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।