पुराने से पुराने कब्ज और गैस को जड़ से खत्म कर देगा ये 1 नुस्खा, आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रहे Doctor Approved Ayurvedic Remedy to Relieve Gas and Constipation Naturally, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

पुराने से पुराने कब्ज और गैस को जड़ से खत्म कर देगा ये 1 नुस्खा, आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रहे

कई लोग तो कुछ खाएं या ना खाएं, उनका पेट गैस के गुब्बारे की तरह फूला हुआ रहता है, तो कोई सालों से कब्ज से ही परेशान है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का बताया एक घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई करें।

Fri, 24 Oct 2025 01:15 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
पुराने से पुराने कब्ज और गैस को जड़ से खत्म कर देगा ये 1 नुस्खा, आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रहे

आजकल गैस और कब्ज जैसी पेट संबंधी बीमारियां काफी कॉमन हो गई हैं। गलत खानपान, सही समय पर भोजन ना करना, पानी कम पीना या बिल्कुल भी फिजिकल एक्टिविटीज ना करना, इसके पीछे कई वजह जिम्मेदार हो सकती हैं। कई लोग तो कुछ खाएं या ना खाएं, उनका पेट गैस के गुब्बारे की तरह फूला हुआ रहता है, तो कोई सालों से कब्ज से ही परेशान है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रॉबिन का बताया एक घरेलू नुस्खा जरूर ट्राई करें। डॉक्टर बताते हैं कि कितना भी पुराने से पुराना कब्ज या गैस की शिकायत हो, ये होम रेमेडी उसमें काफी फायदा करती है। आइए जानते हैं -

कब्ज और गैस से राहत देगा ये घरेलू नुस्खा

अगर आपको भी सालों से कब्ज या गैस की शिकायत है, तो रसोई में रखी कुछ चीजों से आप ये नुस्खा बना सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉ रॉबिन कहते हैं कि ये बहुत जल्दी असर करता है। इसे बनाने के लिए बस आपको 3 टमाटर के रस के अंदर, एक नींबू का रस निचोड़ लेना हैं। अब इसमें चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं और दो चम्मच अदरक का जूस भी। ये रस बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे नियमित रूप से लेने पर आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।

कब लेना है?

अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि इस रस को लेना कब है। डॉ रॉबिन बताते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करें। नियमित रूप से अगर आप इसे लेते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपके कब्ज और गैस की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

रोजाना इसके सेवन से क्या फायदे मिलेंगे?

डॉक्टर रॉबिन बताते हैं कि टमाटर, नींबू, सेंधा नमक और अदरक के रस वाला ये नुस्खा कुछ ही दिन लेने से आपको पेट की समस्याओं से काफी राहत मिलती है। भले ही आपका कब्ज या गैस कितने भी पुराने हों, कुछ दिन के नियमित इस्तेमाल से वो पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये रस आपकी बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे शरीर के भीतर मौजूद सभी टॉक्सिंस खत्म हो जाते हैं। अगर आपके शरीर में खून की भी कमी है, तो इस रस को पीने से उसमें भी फायदा मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली के बाद से फरवरी तक बनाकर पीएं ये काढ़ा, फेफड़ों के लिए है वरदान!
ये भी पढ़ें:शुगर के मरीज बस 20 दिन ले कर देखें ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला, डॉक्टर बता रहीं फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।