छुहारा या खजूर, कौन है सेहत के लिए सबसे फायदेमंद? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने खोल दिया राज!
डॉ रॉबिन शर्मा बताते हैं कि छुहारा और खजूर, दोनों की प्रकृति काफी अलग है। अगर सही मौसम में और अपनी जरूरत के मुताबिक आप इनमें से सही ड्राई फ्रूट नहीं खा रहे हैं, तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

सेहतमंद रहने के लिए अक्सर लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स शामिल करते हैं। हर ड्राई फ्रूट के अपने फायदे होते हैं और हर किसी की प्रकृति भी अलग होती है। इसलिए कोई भी ड्राई फ्रूट तभी पूरा फायदा करता है, जब इसे अपनी जरूरतों के अनुसार सही समय और मात्रा में खाया जाए। उदाहरण के लिए खजूर और छुहारा, दोनों ही बड़े पॉपुलर ड्राई फ्रूट हैं और अक्सर लोग इन्हें एक जैसा ही समझते हैं। जबकि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रॉबिन शर्मा बताते हैं कि छुहारा और खजूर, दोनों की प्रकृति काफी अलग है। अगर सही मौसम में और अपनी जरूरत के मुताबिक आप इनमें से सही ड्राई फ्रूट नहीं खा रहे हैं, तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं।
अलग-अलग होती है दोनों की प्रकृति
डॉ रॉबिन कहते हैं कि खजूर और छुहारा, दोनों की प्रकृति यानी नेचर एकदम अलग-अलग होता है। खजूर ठंडी तासीर का होता है और वात,पित्त प्रकृति वाली के लिए लाभदायक होता है। इसलिए इसे गर्मियों में खाना फायदेमंद रहता है। वहीं छुहारे की तासीर गर्म होती है और ये वात, कफ प्रकृति वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसी वजह से इसे सर्दियों में खाना ज्यादा सही माना जाता है।
किन लोगों को खाना चाहिए खजूर?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक खजूर थकावट और कमजोरी को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये पेशाब की रुकावट को भी कम करता है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर और नर्व फंक्शन को बेहतर करने में भी काफी मदद करता है। हालांकि इसमें नेचुरल शुगर काफी ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज वालों को कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।
छुहारा खाने से क्या फायदे मिलेंगे?
डॉ रॉबिन बताते हैं कि छुहारा शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और पौरुषत्व में वृद्धि करता है। पुरुषों के लिए दूध के साथ छुहारा लेना बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पेशाब कम आता है। साथ ही इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है और ये इंस्टेंट एनर्जी के लिए परफेक्ट है। ये पाचन और कब्ज में भी हल्की राहत देने का काम करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन