रोटी या चावल खाने से पहले क्यों खाना चाहिए सलाद, डायबिटीज पेशेंट जरूर जानें Why you should eat salad before eating roti or rice diabetes patients must know, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

रोटी या चावल खाने से पहले क्यों खाना चाहिए सलाद, डायबिटीज पेशेंट जरूर जानें

रोटी या चावल इंडियन क्यूजिन का मुख्य हिस्सा है। अगर आप रोटी या चावल खाना पसंद करते हैं तो एक्सपर्ट ने इसे खाने से पहले सलाद खाने की सलाह दी है। यहां जानिए रोटी या चावल खाने से पहले क्यों खाना चाहिए सलाद?

Mon, 16 June 2025 01:53 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
रोटी या चावल खाने से पहले क्यों खाना चाहिए सलाद, डायबिटीज पेशेंट जरूर जानें

अचार, चटनी, पापड़ और सलाद भारतीय खाने का मुख्य हिस्सा है। ये सभी चीजें खाने में एक अलग स्वाद जोड़ती हैं। इन सभी चीजों में सलाद सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है।सलाद खाने से वजन कम करने, पाचन में सुधार और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा सलाद में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और स्किन को हेल्दी रखते हैं। सलाद के फायदों के बारे में सब जानते हैं लेकिन इसे कैसे और कब खाना चाहिए इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ऐसे में डायटीशियन श्वेता जे पांचाल ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में सलाद खाने का सही समय बताया है। ये खासतौर से डायबिटीज पेशेंटे को जरूर जानना चाहिए।

कब खाएं सलाद

वैसे तो सलाद को किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि सलाद को शाम से पहले ही खा लेना चाहिए और शाम के बाद अवॉइड करना चाहिए। जबकि एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप खाने में रोटी या फिर चावल खा रहे हैं तो इसे खाने से पहले सलाद खाएं।

रोटी-चावल खाने से पहले क्यों खाएं सलाद

रोटी या फिर चावल खाने से पहले सलाद खाने से आपके भोजन में फाइबर शामिल होता है और फाइबर आपके ब्लडफ्लो में चीनी मिलाने की स्पीड को धीमा कर देता है। इसका मतलब है कि खाने के बाद शुगर लेवल कम होगा और आप ज्यादा एनर्जेटिक फील करेंगे। एक्सपर्ट कहती हैं कि यह एक छोटा सा बदलाव है, लेकिन इससे बहुत फर्क पड़ता है।

कैसे खाएं सलाद

खाने से 20 मिनट पहले सलाद को चबाचबा कर खाएं। जब आप इस तरह से सलाद खाते हैं तो आपको क्रेविंग नहीं होती और न बार-बार कुछ खाने का मन होता है। आप सलाद में तरह-तरह की सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या होता है जब रोजाना वॉक करते हैं आप, जानिए सबसे पहले दिखता है कैसा बदलाव
ये भी पढ़ें:दवाई-इंजेक्शन नहीं, फैट बर्न के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई 3 बेहतरीन ड्रिंक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।