रोटी, चावल और... ये 3 चीजें बार-बार गर्म करने की ना करें गलती, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताए नुकसान! Celebrity Nutritionist Explains According to Ayurveda You Should Avoid Reheating These 3 Foods, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

रोटी, चावल और... ये 3 चीजें बार-बार गर्म करने की ना करें गलती, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताए नुकसान!

न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह बताती हैं कि आपके फ्रिज में रखी हर चीज दोबारा गर्म करने के लिए सेफ नहीं है। कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए। इससे इनके पोषक तत्व तो कम हो ही जाते हैं, साथ ही ये पाचन को बिगाड़ने का भी काम करती हैं।

Wed, 11 March 2026 09:46 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोटी, चावल और... ये 3 चीजें बार-बार गर्म करने की ना करें गलती, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताए नुकसान!

खाने को बार-बार गर्म करना हमारी रसोई में एक आम आदत है। दरअसल सभी को गरमा-गरम खाने का ही शौक होता है इसलिए एक ही चीज कई बार गर्म हो जाती है। इस विषय पर जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह बताती हैं कि आपके फ्रिज में रखी हर चीज दोबारा गर्म करने के लिए सेफ नहीं है। कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिन्हें दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए। इससे इनके पोषक तत्व तो कम हो ही जाते हैं, साथ ही ये पाचन को बिगाड़ने का भी काम करती हैं। आयुर्वेद के अनुसार ताजा पका हुआ खाना सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें सबसे ज्यादा 'प्राण' यानी जीवन ऊर्जा होती है। जितना ज्यादा देर भोजन रखा हुआ होता है, इसकी ऊर्जा और पाचन अनुकूलता कम हो जाती है। तो चलिए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक कौन से फूड हैं, जिन्हें दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए।

चाय को भूलकर भी ना करें बार-बार गर्म

कई लोग हैं जो चाय को बार-बार गर्म कर के पीते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता कहती हैं कि ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल बार-बार चाय को उबालने या गर्म करने से उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खत्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं ज्यादा उबालने पर चाय में मौजूद कुछ कंपाउंड बदल जाते हैं, जिनका असर पेट पर भारी हो सकता है। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर ने बताया उनके घर में बैन हैं ये 6 चीजें, कहीं आप तो नहीं कर रहे इस्तेमाल?

रोटी को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए

न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि बार-बार रोटी को गर्म कर के खाना भी सही नहीं है। दरअसल जब आप रोटी को बार-बार गर्म करते हैं, तो वो और ज्यादा ड्राई और हार्ड होती जाती है। इससे रोटी का टेक्सचर तो चेंज हो ही जाता है, साथ ही ये रोटी पचाने में भी मुश्किल हो जाती है। यही वजह है कि रोटी खाने के बाद पेट में ब्लोटिंग की शिकायत होने लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज क्यों खाने चाहिए कद्दू के बीज? फोर्टिस गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी वजह

चावल को बार-बार गर्म करना भी सही नहीं है

कई लोग रात के बचे हुए चावल फ्रिज में रख देते हैं, फिर दिनभर गर्म कर के खाते रहते हैं। न्यूट्रिशनिट कहती हैं कि चावल को भी बार-बार गर्म करना सही नहीं है। गलत स्टोरेज से बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें ज्यादा से ज्यादा एक बार ही गर्म करें और कोशिश करें कि हमेशा ताजे चावल ही कंज्यूम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर बोलीं- बीपी, शुगर, मोटापे के मरीज ये 2 चीजें करना शुरू करो, फायदा दिखेगा

आयुर्वेद के अनुसार ताजा खाना है सबसे सही

आयुर्वेद के मुताबिक ताजा खाना सबसे उत्तम माना गया है। इसमें प्राण यानी जीवन ऊर्जा सबसे ज्यादा होती है। ये केवल स्वाद में ही बेहतर नहीं होता, बल्कि पचाने में भी आसान होता है। हालांकि अगर खाना बच जाए तो बार-बार गर्म करने के बजाए सही स्टोरेज पर ध्यान दें और जरूरत होने पर एक ही बार गर्म कर के खाएं। इन छोटी-छोटी बातों में बदलाव कर के आप अपने खाने की गुणवत्ता और सेहत दोनों को बेहतर बना सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।