रोज क्यों खाने चाहिए कद्दू के बीज? फोर्टिस गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी वजह! Fortis Gastroenterologist Reveals Why Pumpkin Seeds Are a Must in Your Daily Diet Explains Their Benefits, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

रोज क्यों खाने चाहिए कद्दू के बीज? फोर्टिस गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी वजह!

डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि कद्दू के बीज पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए न्यूट्रिशन का पावरहाउस हैं। इनमें मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है। तो चलिए जानते हैं इन्हें डाइट में शामिल करने के फायदे और जरूरी जानकारी।

Fri, 6 March 2026 09:51 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज क्यों खाने चाहिए कद्दू के बीज? फोर्टिस गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी वजह!

सीड्स और नट्स आमतौर पर हमारी बॉडी के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज, जो आजकल एक हेल्दी स्नैक के तौर पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं। हरे रंग के ये बीज इतने पोषक तत्वों से भरपूर हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इन्हें रेगुलर डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि कद्दू के बीज पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए न्यूट्रिशन का पावरहाउस हैं। इनमें मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है। तो चलिए जानते हैं इन्हें डाइट में शामिल करने के फायदे और जरूरी जानकारी।

पुरुषों को क्यों खाने चाहिए कद्दू के बीज?

डॉ शुभम बताते हैं कि पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज में जिंक और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो नेचुरली हेल्दी टेस्टोस्टेरॉन (मेल हार्मोन) लेवल को सपोर्ट करते हैं। साथ ही ये स्पर्म क्वालिटी को भी बूस्ट करते हैं। कद्दू के बीज में 'कुकुर्बिटिन' नाम का एक खास कंपाउंड भी मौजूद होता है जो प्रोस्टेट हेल्थ को सपोर्ट करता है और मूत्र संबंधी परेशानियों को भी कम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर बोले- हर डायबिटीज रोगी को खाने चाहिए ये 2 फल, दवा की तरह करते हैं काम!

महिलाओं के लिए कद्दू के बीज खाने के फायदे

डॉक्टर सलाह देते हैं कि महिलाओं को भी अपनी डाइट में कद्दू के बीज जरूर शामिल करने चाहिए। इनमें मौजूद नेचुरल फाइटोएस्ट्रोजेन्स मौजूद होते हैं, जो मेंस्ट्रुअल साइकिल (मासिक धर्म) को बैलेंस करते हैं और हार्मोनल उतार-चढ़ाव को भी कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा पंपकिन सीड्स मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर में देते हैं फायदा

कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। डॉक्टर के मुताबिक ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये दिल से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नुकसान करती है लाल मिर्च, वैद्य ने बताया सालों पहले भारतीय क्या करते थे इस्तेमाल

इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी होते हैं फायदेमंद

डॉ शुभम बताते हैं कि कद्दू के बीजों में जिंक मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में जिंक मिलने से शरीर संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ने में सक्षम हो सकता है। इसलिए रोजाना थोड़ी मात्रा में कद्दू के बीज खाना इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

स्लीप और मूड दोनों के बेहतर बनाने में मददगार

डॉक्टर कहते हैं कि पंपकिन सीड्स में ट्रिप्टोफैन होता है, जिससे सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनते हैं। ये दोनों हार्मोन आपकी नींद, मूड और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। स्ट्रेस लेवल को मैनेज करने में भी ये सीड्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्थ कोच ने बताया कौन सा रिफाइंड तेल है सबसे खराब, आप तो इस्तेमाल नहीं कर रहे?

कितने और कैसे खाएं कद्दू के बीज?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि रोजाना आप 1 से 2 चम्मच कद्दू के बीज खा सकते हैं। इन्हें आप यूँ ही खा सकते हैं या हल्का सा रोस्ट कर के खा सकते हैं। दोनों ही तरीकों से ये काफी फायदेमंद होते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।