कैंसर से परिवार को बचाना है तो ये 3 बदलाव आज ही करें, स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताया! Cancer Specialist Doctor Reveals 3 Everyday Changes to Protect Your Family from Cancer, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

कैंसर से परिवार को बचाना है तो ये 3 बदलाव आज ही करें, स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताया!

Cancer: डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप अपने परिवार को कैंसर से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो कम से कम ये 3 बदलाव तो आपको अपने घर में कर ही लेने चाहिए। सुनने में ये काफी सामान्य लग सकते हैं, लेकिन आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Thu, 2 April 2026 06:09 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कैंसर से परिवार को बचाना है तो ये 3 बदलाव आज ही करें, स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताया!

ये काफी चिंता वाली बात है कि आजकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी कॉमन होती जा रही है। इसके पीछे एक मुख्य वजह हमारा बिगड़ता लाइफस्टाइल भी है, खानपान से ले कर तमाम छोटी-छोटी आदतें, धीरे-धीरे कैंसर का रिस्क बढ़ा रही हैं। हैरानी की बात तो ये है कि अपने घर में ही हम कुछ ऐसी चीजें इस्तेमाल कर रहे होते हैं, जो देखने में तो पूरी तरह सामान्य लगती हैं लेकिन कैंसर का रिस्क धीरे-धीरे पनप रहा होता है। एक पॉडकास्ट में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ तरंग कृष्णा ने ऐसी ही कुछ आम आदतों के बारे में बताया है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप अपने परिवार को कैंसर से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो कम से कम ये 3 बदलाव तो आपको अपने घर में कर ही लेने चाहिए। सुनने में ये काफी सामान्य लग सकते हैं, लेकिन आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं।

एल्यूमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करें

सबसे पहला बदलाव जो डॉक्टर बताते हैं वो है एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करना। डॉ तरंग कहते हैं कि अगर आप एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना बना रहे हैं, तो कैंसर को बुलावा दे रहे हैं।दरअसल एल्यूमिनियम खाने में थोड़ा-थोड़ा लीच करता है, जो धीरे-धीरे बॉडी में जमा होता जाता है। लंबे समय तक ऐसा खाना खाने से कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए एल्यूमिनियम के बर्तनों को जितना जल्दी हो सके अपनी रसोई से बाहर करने में ही भलाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किडनी पूरी तरह खराब कर देती हैं रोज की ये 5 आदतें, आप तो नहीं कर रहे?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैटी लिवर है? महीने में 2 बार पीएं नींबू-पुदीने वाली ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया

सही टूथपेस्ट इस्तेमाल करना शुरू करें

डॉ तरंग कृष्णा कहते हैं कि आपको अपने टूथपेस्ट में भी बदलाव करने की जरूरत है। ऐसा टूथपेस्ट चुनें जिसमें सोडियम लॉरिल सल्फेट (Sodium Lauryl Sulfate) नाम का केमिकल मौजूद ना हो। ये केमिकल आमतौर पर झाग बनाने के लिए इस्तेमाल होता है, जो लंबे समय में आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए बेहतर रहेगा कि ऐसा टूथपेस्ट चुनें तो SLS फ्री हो।

प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल बंद करें

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपके फ्रिज में प्लास्टिक की बोतल हैं या फिर आप डेली यूज के लिए प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन्हें निकालकर बाहर फेंक दीजिए। सामान्य सी दिखने वाली ये बोतल आपकी सेहत को धीरे-धीरे काफी नुकसान पहुंचा सकती है, जिसमें कैंसर का रिस्क भी शामिल है। इसकी जगह कांच या स्टील की बोतल इस्तेमाल करना शुरू करें। कॉपर की बोतल भी इस्तेमाल की जा सकती है, हालांकि उसके इस्तेमाल में कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने में नमक डालते हुए ये 2 गलती ना करें, वरना जिंदगीभर खानी पड़ जाएंगी दवाइयां!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।