डॉक्टर बोलीं- किडनी पूरी तरह खराब कर देती हैं रोज की ये 5 आदतें, आप तो नहीं कर रहे? Doctor Warns These 5 Everyday Habits Could Be Silently Damaging Your Kidneys, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

डॉक्टर बोलीं- किडनी पूरी तरह खराब कर देती हैं रोज की ये 5 आदतें, आप तो नहीं कर रहे?

धीरे-धीरे कर के हम अपनी किडनी को नुकसान पहुंचाते रहते हैं और फिर अचानक से एक दिन उनके डैमेज होने की खबर मिलती है। डॉक्टर ने ऐसी ही 5 आदतों के बारे में और बताया है, जो किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

Wed, 1 April 2026 03:02 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉक्टर बोलीं- किडनी पूरी तरह खराब कर देती हैं रोज की ये 5 आदतें, आप तो नहीं कर रहे?

किडनी हमारे शरीर का बेहद ही अहम अंग है। दिनभर ये आपके खून को साफ करने, टॉक्सिंस बाहर निकालने और शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने का काम करती है। लेकिन जाने-अनजाने में आप डेली बेसिस पर कुछ ऐसी चीजें कर रहे होते हैं, जिनका नुकसान आपको किडनी को झेलना पड़ता है। इसका एक उदाहरण देते हुए डॉ शालिनी बताती हैं कि जब आप टेफलॉन के तवे पर बने डोसा का आनंद लेते हैं, तब आपकी किडनी उसके केमिकल्स को झेलती है। ऐसे ही धीरे-धीरे कर के हम अपनी किडनी को नुकसान पहुंचाते रहते हैं और फिर अचानक से एक दिन उनके डैमेज होने की खबर मिलती है। ये डराने के लिए नहीं है, लेकिन इसे एक चेतावनी की तरह जरूर किया जा सकता है। डॉक्टर ने ऐसी ही 5 आदतों के बारे में और बताया है, जो किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

बार-बार पेनकिलर लेना नहीं है सही

हल्के बहुत दर्द में भी तुरंत पेन किलर ले लेते हैं या बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार इनका इस्तेमाल करते हैं, तो ये आदत आपको बदल लेनी चाहिए। डॉ शालिनी बताती हैं कि ज्यादा पेन किलर लेने की आदत लंबे समय में किडनी डैमेज के खतरे को बढ़ा सकती है। वे सलाह देती हैं कि महीने में 1 या 2 से ज्यादा पेन किलर लेना अवॉइड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैटी लिवर है? महीने में 2 बार पीएं नींबू-पुदीने वाली ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया

कम पानी पीते हैं तो किडनी पर बुरा असर पड़ेगा

दूसरी सबसे बड़ी गलती तो किडनी को भारी नुकसान पहुंचाती है, वो है कम पानी पीना। डॉक्टर आसान शब्दों में बताती हैं कि जैसे किडनी आपके शरीर को साफ करती है, वैसे ही किडनी को पानी साफ करता है। दिनभर में पर्याप्त पानी ना पीने से किडनी पर दवाब बढ़ता है और किडनी स्टोन या इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसलिए दिनभर में डेढ़ लीटर से कम पानी तो बिल्कुल भी ना पीएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आप भी खाते हैं इन 4 चीजों का रायता? 'जहर' से कम नहीं हैं ये कॉम्बिनेशन!

बहुत ज्यादा नमक खाना खतरे की घंटी

किडनी को हेल्दी रखना है तो ज्यादा नमक भी अवॉइड करना चाहिए। चिप्स, नमकीन या चाइनीज फूड में काफी तेज नमक होता है, इसलिए इन्हें ज्यादा खाना अवॉइड करें। ज्यादा सोडियम किडनी पर एक्स्ट्रा दवाब डालता है और उसकी कार्यक्षमता को धीरे-धीरे कम कर सकता है।

अनजान या बिना सलाह के हर्बल सप्लीमेंट्स लेना

आजकल लोग कई तरह के हर्बल सप्लीमेंट्स बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल कर लेते हैं, उन्हें लगता है कि ये पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। डॉ शालिनी बताती हैं कि इनमें कई बार सीक्रेट केमिकल्स भी छिपे होते हैं, जो आपकी किडनी को बुरी तरह डैमेज कर सकते हैं। इसलिए ऐसी कोई भी चीजें बिना एक्सपर्ट की सलाह के ना लें।

डायबिटीज और बीपी को नजरअंदाज करना

डॉक्टर कहती हैं कि लंबे समय से चल रही डायबिटीज और बीपी की समस्या भी किडनी पर बुरा असर डालते हैं। अगर इन्हें कंट्रोल में ना रखा जाए तो धीरे धीरे किडनी पूरी तरह खराब हो सकती है। इसलिए नियमित जांच, सही इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव बेहद ही जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने में नमक डालते हुए ये 2 गलती ना करें, वरना जिंदगीभर खानी पड़ जाएंगी दवाइयां!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।