फैटी लिवर है? महीने में 2 बार पीएं नींबू-पुदीने वाली ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पुराना नुस्खा! Doctor shares Simple Fatty Liver Home Remedy Drink This Twice a Month for Better Liver Health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

फैटी लिवर है? महीने में 2 बार पीएं नींबू-पुदीने वाली ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पुराना नुस्खा!

Fatty Liver: डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है जो फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या में राहत देने का काम करेगा। दरअसल ये ड्रिंक लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे लिवर पर जमा फैट भी कम होने लगता है।

Tue, 31 March 2026 09:56 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
फैटी लिवर है? महीने में 2 बार पीएं नींबू-पुदीने वाली ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पुराना नुस्खा!

फैटी लिवर आज के समय में एक कॉमन समस्या बन चुकी है। पहले ये समस्या सिर्फ ज्यादा शराब पीने वालों में देखी जाती थी, वहीं आज नॉन-अल्कोहोलिक लोगों में भी आम हो गई है। वजह है बिगड़ता खानपान और ओवरऑल लाइफस्टाइल, जिसने शरीर को बीमारियों का घर बना दिया है। खैर, सबसे अच्छी बात ये है कि फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है और इसके लिए कुछ बहुत महंगा और मुश्किल करने के जरूरत नहीं है। बस अगर अपने लाइफस्टाइल और खानपान में सुधार किया जाए और साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाए जाएं तो काफी राहत मिल सकती है। डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैटी लिवर की एक होम रेमेडी शेयर की है, जिसे आपको सिर्फ महीने में दो बार लेना है। इससे काफी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं -

फैटी लिवर क्या और क्यों होता है?

फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। पहले ये आमतौर पर शराब पीने वाले लोगों में पाया जाता था, लेकिन आजकल गलत खानपान (ज्यादा तला-भुना, मीठा, जंक और प्रोसेस्ड फूड) खाने की वजह से ये काफी कॉमन होता जा रहा है। इसके अलावा ज्यादातर समय बैठे रहना, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव, मोटापा, शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई वजहें इसके पीछे जिम्मेदार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आप भी खाते हैं इन 4 चीजों का रायता? 'जहर' से कम नहीं हैं ये कॉम्बिनेशन!

फैटी लिवर से राहत पाने का घरेलू उपाय

डॉ प्रियंका त्रिवेदी ने एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है जो फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या में राहत देने का काम करेगा। दरअसल ये ड्रिंक लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे लिवर पर जमा फैट भी कम होने लगता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 4 चम्मच पुदीना का रस, 1 चम्मच नींबू का रस और एक चौथाई चम्मच काले नमक को एक गिलास पानी में अच्छे से घोलकर पीना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने में नमक डालते हुए ये 2 गलती ना करें, वरना जिंदगीभर खानी पड़ जाएंगी दवाइयां!

इस ड्रिंक को कब-कब पीना है?

डॉ प्रियंका बताती हैं कि इस ड्रिंक को आपको 15-15 दिनों के अंतराल (गैप) पर पीना है। यानी महीने में लगभग दो बार ही इसे ड्रिंक करना है। एक बार जब आप ये पी लेते हैं तो लगभग 15 दिनों के लिए लिवर डिटॉक्स हो जाता है। इससे ज्यादा बार पीने से परहेज करें।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

अगर आपकी उम्र 12-15 साल से ऊपर है और आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो ये घरेलू ड्रिंक आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। ये लिवर डिटॉक्स में तो हेल्प करती ही है, साथ ही अगर आपको अपच, गैस, खट्टी डकारें आना जैसी समस्याएं हैं, तो भी इस ड्रिंक से काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज 2 अंजीर ऐसे खा लेंगे तो संवर जाएगी सेहत, फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए फायदे!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।