घर पर ही बीपी चेक करते हैं, तो डॉक्टर से जान लें तरीका, 90% लोग नहीं ले पाते सही रीडिंग! Blood Pressure Check at Home Doctor Shares Tips to Avoid False Readings, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

घर पर ही बीपी चेक करते हैं, तो डॉक्टर से जान लें तरीका, 90% लोग नहीं ले पाते सही रीडिंग!

ऑब्स्टेट्रिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका ने डिजिटल मशीन से बीपी नापने का सही तरीका बताया है और आमतौर पर की जाने वाली गलतियां भी हाइलाइट की हैं। आइए जानते हैं-

Mon, 8 Dec 2025 10:20 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
घर पर ही बीपी चेक करते हैं, तो डॉक्टर से जान लें तरीका, 90% लोग नहीं ले पाते सही रीडिंग!

बीपी की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग घर पर ही बीपी की डिजिटल मशीन रखते हैं, जो कुछ मिनटों में बीपी नाप कर दे देती है। हालांकि अगर आपको तरीका सही ना पता हो, तो कई बार ये मशीन गलत रीडिंग भी बता सकती है। आमतौर पर लोग ये गलतियां दोहराते हैं, जिस वजह से घर पर नापे गए बीपी की रीडिंग कई बार गलत भी होती है। तो भला सही तरीका क्या है? ऑब्स्टेट्रिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका ने इसी से जुड़ी एक पोस्ट साझा की हैं। उन्होंने डिजिटल मशीन से बीपी नापने का सही तरीका बताया है और आमतौर पर की जाने वाली गलतियां भी हाइलाइट की हैं। आइए जानते हैं।

बीपी चेक करते समय ध्यान रखें ये बातें

बीपी चेक करने से पहले कुछ देर रेस्ट लें

डॉ प्रियंका कहती हैं कि कई लोग अक्सर ये गलती करते हैं कि भागकर या चल कर आते ही, तुरंत बीपी चेक करने लगते हैं। जबकि बीपी नापने से कम से कम 10-15 मिनट पहले आपको आराम से बैठ जाना चाहिए। इससे बीपी की रीडिंग एक्यूरेट आती है।

कौन से हाथ में बीपी चेक करें?

डॉक्टर बताती हैं कि हमेशा लेफ्ट हैंड यानी बाएं हाथ पर बीपी चेक करना चाहिए। ये बेस्ट पोजीशन होती है। साथ ही मशीन को बहुत ज्यादा ऊपर या नीचे नहीं, बल्कि हार्ट के लेवल पर रखना चाहिए।

सही तरह से मशीन यूज करें

बीपी चेक करते हुए जब भी मशीन का बैंड हाथ में पहनें तो ध्यान रखें कि ट्यूब हाथ के अंदरूनी हिस्से पर हो। साथ ही इसे बहुत ज्यादा ढीला या टाइट ना रखें। इसे फोर आर्म के मिड में बांधना चाहिए।

हाथ किस तरह रखना है?

डॉ प्रियंका कहती हैं कि बीपी चेक करते हुए आपका हाथ रेस्टिंग पोजीशन में होना चाहिए। हाथ को सीधा रखें और हथेली को उल्टा कर के किसी जगह पर आराम से रखें।

सिर्फ एक रीडिंग ना लें

डॉक्टर बताती हैं कि सिर्फ एक रीडिंग पर ही भरोसा ना करें। कम से कम दो-तीन रीडिंग लें। अगर आपका बीपी बहुत ज्यादा या कम बताता है, तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना दवाई के बीपी बढ़ा हुआ रहता है? अगले 1 महीने तक करें ये 10 कम, मिलेगा फायदा!
ये भी पढ़ें:कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया, हार्ट के मरीजों को क्यों लेनी चाहिए अर्जुन की छाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।