बिना दवाई के बीपी बढ़ा हुआ रहता है? अगले 1 महीने तक करें ये 10 कम, मिलेगा फायदा! Nutrition Coach Shares 10 tips to control High BP naturally in next 1 months without medicines, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

बिना दवाई के बीपी बढ़ा हुआ रहता है? अगले 1 महीने तक करें ये 10 कम, मिलेगा फायदा!

सर्टिफाइड न्यूट्रिशन कोच चितवन गर्ग ने 10 सिंपल टिप्स साझा की हैं, जिन्हें वो अगले 1 महीने तक फॉलो करने को कहती हैं। ये बदलाव कर के आप बिना दवाओं के भी अपने हाई बीपी को नेचुरली कंट्रोल में ला सकते हैं।

Fri, 5 Dec 2025 11:03 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना दवाई के बीपी बढ़ा हुआ रहता है? अगले 1 महीने तक करें ये 10 कम, मिलेगा फायदा!

ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। खासतौर से हाई बीपी के मरीज तो हर घर में आपको मिल जाएंगे। हालांकि ये बीमारी जितनी नॉर्मल दिखती है, उतनी है नहीं। इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, क्योंकि अगर सही समय पर इसे मैनेज ना किया जाए तो हार्ट अटैक तक का कारण बन सकती है। बीपी मैनेज करने के लिए डॉक्टर की प्रेस्क्राइब की हुई मेडिसिन लेना जरूरी है लेकिन आपको अपने लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव करने चाहिए। सर्टिफाइड न्यूट्रिशन कोच चितवन गर्ग ने 10 सिंपल टिप्स साझा की हैं, जिन्हें वो अगले 1 महीने तक फॉलो करने को कहती हैं। ये बदलाव कर के आप बिना दवाओं के भी अपने हाई बीपी को नेचुरली कंट्रोल में ला सकते हैं।

तुलसी के पत्ते चबाएं

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि रोज सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाने की आदत डालें। तुलसी में ऐसे नेचुरल तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलेक्स करने, ब्लड फ्लो को इंप्रूव करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। ये सभी चीजें आपके हार्ट के लिए अच्छी हैं।

रोज आधा गिलास चुकंदर का जूस पीएं

रोजाना आधा गिलास फ्रेश चुकंदर का जूस पीना भी काफी फायदा करता है। ये ब्लड वेसल्स को रिलेक्स करने और उन्हें खोलने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होने लगता है।

पोटैशियम रिच फूड्स खाएं

अपनी डाइट में पोटैशियम रिच फूड्स जैसे नारियल पानी, केला और पालक शामिल करें। पोटैशियम बॉडी में मौजूद एक्सेस सॉल्ट को बैलेंस कर के बीपी को कम करने में मदद करता है। ये ब्लड वेसल्स को रिलेक्स भी करता है, जिससे प्रेशर कम होता है और ब्लड फ्लो इंप्रूव होता है।

भीगे हुए किशमिश खाएं

रोज सुबह लगभग 10 भीगे हुए किशमिश पानी सहित खाएं। ये ब्लड फ्लो इंप्रूव करने में मदद करते हैं और सेल्स पर पड़ने वाले स्ट्रेस को भी कम करते हैं।

खाली पेट फ्रेश आंवला जूस पीएं

रोज सुबह खाली पेट फ्रेश आंवला जूस पीने से ब्लड वेसल्स फ्लेक्सिबल रहती हैं, बॉडी से एक्स्ट्रा सॉल्ट भी बाहर निकलता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे बीपी अपने आप कम हो जाता है।

अनुलोम-विलोम और डीप ब्रीदिंग करें

रोजाना 10 मिनट के लिए अनुलोम विलोम या डीप ब्रीदिंग जरूर करें। ये आपके दिमाग को शांत करता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है, बॉडी रिलेक्स होती है और हार्ट रेट भी नेचुरली स्लो डाउन होता है, जिससे ब्लड वेसल्स पर प्रेशर पड़ना कम होता है।

रोज 5000 कदम चलने से शुरुआत करें

ये आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। आपका ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है और ब्लड वेसल्स भी स्मूदली काम करती हैं। वेट लॉस के लिए भी वॉक एक अच्छा ऑप्शन है।

सोडियम की मात्रा कम करें

अपनी डाइट में सोडियम यानी नामक की मात्रा कम करें। पैकेट वाले स्नैक्स, सॉस और प्रोसेस्ड फूड अपनी डाइट से हटा दें। नमक कम करने से शरीर में एक्स्ट्रा पानी कम होता है, जिससे ब्लड वेसल्स पर एकत्र दवाब नहीं होता।

मेथी का पानी पीना शुरू करें

रोज रात एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाना भिगोकर रख दें और सुबह उस पानी को पी जाएं। ये बैड कोलस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और एक्स्ट्रा सॉल्ट को बैलेंस में भी। इससे ब्लड वेसल्स पर कम दबाव पड़ता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

एल्कोहोल और कैफीन अवॉइड करें

एल्कोहोल और कैफीन अवॉइड करने से नेचुरली आपका ब्लड प्रेशर कम रहता है। ऐसा करने से आपका हार्ट रेट नहीं बढ़ता, ब्लड वेसल्स रिलेक्स रहती हैं और ओवरऑल हार्ट बैलेंस बेहतर बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया, हार्ट के मरीजों को क्यों लेनी चाहिए अर्जुन की छाल
ये भी पढ़ें:सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इमरजेंसी के लिए पास में रखें ये दवा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।