खीरे को गलत टाइम पर खाया तो होने लगेगी ब्लोटिंग और सिर दर्द? जानें खाने का बेस्ट टाइम best time to eat cucumber as per ayurveda know how to reduce its bad effect on body, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

खीरे को गलत टाइम पर खाया तो होने लगेगी ब्लोटिंग और सिर दर्द? जानें खाने का बेस्ट टाइम

Best Time To Eat Cucumber: वेट लॉस और लो कैलोरी डाइट के लिए ज्यादातर लोग खीरा खाते हैं। खासतौर पर गर्मियों में खीरा तो लगभग हर किसी की थाली में होता है। लेकिन खीरे को गलत समय पर खाया तो ये नुकसान कर सकता है। जानें खीरा खाने का बेस्ट टाइम।

Fri, 20 Feb 2026 07:58 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
खीरे को गलत टाइम पर खाया तो होने लगेगी ब्लोटिंग और सिर दर्द? जानें खाने का बेस्ट टाइम

गर्मियों की दस्तक के साथ ज्यादातार लोग खीरा खाना शुरू कर देते हैं। खीरा वेट लॉस के लिए बेस्ट है। और, वहीं खीरे से शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है। लेकिन अगर इसे सही टाइम पर और सही तरीके से नहीं खाया तो फायदेमंद खीरा भी नुकसान पहुंचा सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि कैसे उनके क्लाइंट को खीरा गलत समय पर खाने की वजह से सिर में दर्द की समस्या बनी रहती थी। वहीं उन्होंने खीरा खाने का सही तरीका भी बताया। जानें खीरा खाने का क्या है सही समय।

खीरा खाने का बेस्ट टाइम क्या है?

डॉक्टर तरंग कृष्णा ने बताया कि खीरा खाने का बेस्ट टाइम कौन सा है। डॉक्टर बताते हैं कि हर किसी को खीरा खाने से जुड़ा ये जुमला जरूर याद कर लेना चाहिए। "सुबह का खीरा हीरा, दोपहर का खीरा जीरा, रात का खीरा कीड़ा"

इस एक लाइन की मदद से खीरा खाने का बेस्ट तरीका याद रखना आसान होगा। डॉक्टर तरंग बताते हैं कि खीरे को अगर सुबह 11 बजे से पहले खाते हैं तो ये हीरे की तरह काम करता है यानि बेहद फायदेमंद रहता है। वहीं खीरा अगर दोपहर में खाया जाए तो ये जीरा की तरह काम करता है। मतलब जिस तरह जीरा डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है। उसी तरह से खीरा भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। वहीं अगर खीरा रात को खाया जाए तो कीड़े की तरह आपके शरीर के गुड बैक्टीरिया को खत्म करने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या हाई ब्लड प्रेशर का इलाज केवल दवा है? कॉर्डियोलॉजिस्ट ने दिया जवाब

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताए रात को खाने के नुकसान

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया था कि कैसे उनकी एक क्लाइंट जो शाम को या रात को अक्सर सलाद में खीरा खाती थी उसे सिर में दर्द रहता था और रात को खीरा खाना बंद करने के दो दिन के अंदर ही सिर दर्द की समस्या ठीक हो गई।

खीरा में काली मिर्च डालकर खाएं

न्यूट्रिशनिस्ट बताती है कि खीरा शीत प्रकृति का होता है। इसे खाने से बनने वाली वायु और पित्त को शांत करने के लिए इसमे काली मिर्च डालकर खाएं। खीरे पर काली मिर्च एंटीडॉट की तरह काम करती है और जिसको भी वायु बनने, म्यूकस बनने की समस्या होती है। उसे खत्म करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वो 45 की उम्र में कौन सी चीजें जरूर खाती हैं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।