न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वो 45 की उम्र में कौन सी चीजें खाना बिल्कुल नहीं करती मिस nutritionist shares what she eat after 45 to balance hormone strong bones joints and improve digestion, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वो 45 की उम्र में कौन सी चीजें खाना बिल्कुल नहीं करती मिस

Nutritionist share 3 must have foods after age 45: 45 की उम्र के बाद महिलाओं को कई तरह की हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि वो हेल्दी रहने के लिए 45 के बाद किन चीजों को खाना कभी मिस नहीं करती।

Thu, 19 Feb 2026 08:30 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया वो 45 की उम्र में कौन सी चीजें खाना बिल्कुल नहीं करती मिस

महिलाओं के लिए उम्र बढ़ने के साथ हेल्थ को मेंटेन रखना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्हें कई सारी हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल 45 के बाद हार्मोंस में तेजी से बदलाव होता है। मेनोपॉज की वजह से हार्मोंस में फ्लक्चुएशन होता है और इससे कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगती है। डाइजेशन स्लो होने लगता है, हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए 45 के बाद डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि वो 45 की उम्र के बाद किन चीजों को खाना कभी नहीं छोड़ती।

45 के बाद बॉडी में आने लगते हैं ये बदलाव

महिलाओं में 45 के बाद कई सारे बॉडी चेंजेस का सामना करना पड़ता है।

हार्मोंस में उतार-चढ़ाव

डाइजेशन का स्लो हो जाना

हॉट फ्लैशेज

बॉडी में इन्फ्लेमेशन बढ़ने लगती है

मसल्स और हड्डियों की मजबूती घटने लगती है। ऐसे में बॉडी को एक्स्ट्रा सपोर्ट और राइट न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। इसलिए हर दिन अपनी डाइट में इन चीजों को न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह जरूर शामिल करती हैं।

सुबह की शुरुआत फैट के साथ

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि वो शरीर में एनर्जी बनाए रखने और हार्मोनल बैलेंस के लिए हर रोज सुबह एक खजूर और घी जरूर खाती हैं। ये बॉडी में एनर्जी क्रैश होने से रोकता है। महिलाओं में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को रोकने के लिए एक्सपर्ट रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी के साथ घी लेने की सलाह देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब्ज दूर करने के लिए डॉक्टर ने बताए 3 असरदार फ्रूट

जीरा और सौंफ का पानी

मेनोपॉज के साथ ही डाइजेशन काफी स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से खाया पिया पचता नहीं और ब्लोटिंग होने लगती है। जीरा और सौंफ का पानी पीने से ब्लोटिंग को दूर करने के साथ डाइजेशन सुधारने में मदद मिलती है।

भुने तिल

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि वो हड्डियों और जोड़ों की मजबूती को बनाए रखने के लिए हर दिन भुने तिल को डाइट में लेती हैं। मात्र 100 ग्राम तिल में 900 मिलीग्राम के करीब कैल्शियम होता है। साथ ही इसमे कई सारे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। जो बिना डेयरी प्रोडक्ट के बॉडी में हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सरसाइज के दौरान ब्रीदिंग टेक्निक याद रखने की ट्रिक फिटनेस इंफ्लूएंसर से जाने
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंखों के आसपास की स्किन ढीली होकर लटक रही तो रोजाना करें 3 स्टेप मसाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।