जीना चाहते हैं लंबा और स्वस्थ जीवन? तो हेल्दी लाइफ के लिए आज ही छोड़ें ये 5 आदतें Ayurvedic Expert Suggest 5 habits to avoid today for a healthy life and to live long, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

जीना चाहते हैं लंबा और स्वस्थ जीवन? तो हेल्दी लाइफ के लिए आज ही छोड़ें ये 5 आदतें

हर कोई लंबा जीने के साथ ही हेल्दी लाइफ जीना चाहता है। हालांकि, हेल्दी लाइफ जीने के लिए आपको कुछ आदतों को अपनाना होगा। यहां देखिए आयुर्वेद के मुताबिक हेल्दी रहने के लिए आपको किन आदतों को छोड़ना होगा।

Wed, 8 April 2026 08:49 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
जीना चाहते हैं लंबा और स्वस्थ जीवन? तो हेल्दी लाइफ के लिए आज ही छोड़ें ये 5 आदतें

हर कोई लंबे समय तक जीना चाहता है। लेकिन जिंदगी में सभी अपने काम और जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हैं कि सेहत का ख्याल पीछे छूट गया है। हेल्दी लाइफ जीने के लिए आयुर्वेदिक एक्पर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने आज ही 5 आदतों को छोड़ने के बारे में कहा है। जानिए उन 5 आदतों के बारे में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:35 किलो वजन कम करने के लिए महिला ने दिनभर में खाया 5 टाइम एक जैसा खाना, जानिए

1) बिना भूख लगे खाना

भूख लगना एक साइन है जिससे पता चलता है कि आपका पहले का खाना पच चुका है। लेकिन जब आप बिना भूख के खाते हैं तो इसका मतलब आप अपने सिस्टम को ओवरलोड कर रहे हैं। खासतौर से लिवर और आंतों पर असर होता है। आप सिर्फ तभी खाएं जब आपको भूख लगी हो। भूख को इग्नोर करना या भूल लगे बिना खाना आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है और इससे पाचन में समस्या होती है।

2) आधी रात के बाद सोना

आयुर्वेद के मुताबिक, रात 10 बजे से 2 बजे का समय शरीर को रिपेयर करने और डिटॉक्स करने का है। जब आप देरी से सोते हैं तो आप इस नेचुरल हीलिंग विंडो को मिस कर देते हैं। सबसे बेस्ट है कि आप अपने डिनर को 7 से 7:30 बजे के बीच पूरा करें और रात में 10 बजे तक सो जाएं। देर रात सोने से आंतों की हेल्थ खराब होती है। इसके अलावा हार्मोनल इंबेलेंस, लो एनर्जी और मेंटल स्ट्रेस जैसी दिक्कत हो सकती हैं।

3) देर से डिनर

सनसेट के बाद आपका पाचन धीमा हो जाता है। 9 बजे के बाद खाना खाने से मेटाबॉलिज्म और नींद पर असर होता है। सूर्यास्त से पहले खाएं या फिर 8 बजे तक खाना पूरा कर लें। देर रात खाने पर वजन बढ़ना, डायबिटीज, कोलेस्ट्ऱॉल इंबेलेंस और दिल से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपका डिनर टाइम आपकी हेल्दी के लिए बहुत जरूरी भूमिका निभाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की उम्र से हर सुबह करने चाहिए ये 5 काम, माता-पिता को जरूर बताएं

4) एक साथ कई काम

एक साथ कई काम करने पर आपके दिमाग में लगातार स्ट्रेस बना रहता है। ये स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को बढ़ाता है। जिसकी वजह से आपको लाइफस्टाइल या ऑटोइम्यून डिसॉर्डर का शिकार रहते हैं। एक बार में एक ही काम करें। ऐसा करने से स्ट्रेस कम होता है और आपको दिन के अंत में शांति महसूस होती है।

5) ज्यादा एक्सरसाइज

ज्यादा कुछ भी अच्छा नहीं होता। बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से सांस लेने में दिक्कत, ज्यादा प्यास लगना, बुखार और टिशू लॉस की दिक्कत हो सकती है। अगर आपके माथे, हथेली या फिर जांघों में पसीना आता है तो इससे छुटकारे के लिए स्ट्रेंथ लिमिट को कम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुश रहने वालों में होती हैं ये 7 आदतें, आप इनमें से कितनी करते हैं फॉलो?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।