रोटी-सब्जी खाने के बाद शुगर बढ़ती है? तो ये 1 काम करें, डायबिटीज एक्सपर्ट ने दी सलाह!
डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ रुचिता मेहता बताती हैं कि रोटी बुरी नहीं है, बल्कि असली समस्या है खाने के तरीके में। ज्यादातर भारतीय पेशेंट यहीं गलती करते हैं, जिस वजह से घर की सिंपल मील भी उनके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करती है।

डायबिटीज के मरीजों की अक्सर शिकायत रहती है कि घर की हेल्दी रोटी-सब्जी खाने के बाद भी उनका शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग रोटी को असली विलेन मानने लगते हैं और रोटी खाना ही छोड़ देते हैं। डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ रुचिता मेहता बताती हैं कि रोटी बुरी नहीं है, बल्कि असली समस्या है खाने के तरीके में। ज्यादातर भारतीय पेशेंट यहीं गलती करते हैं, जिस वजह से घर की सिंपल मील भी उनके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में अगर खाने के तरीके में एक छोटा सा बदलाव कर लिया जाए, तो आप घर की बनी रोटी-सब्जी आराम से खा सकते हैं और शुगर बढ़ने के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
रोटी-सब्जी खाते हुए ये 1 गलती दोहराते हैं ज्यादातर लोग
डॉ रुचिता मेहता बताती हैं कि ज्यादातर भारतीय डायबिटीक पेशेंट रोटी-सब्जी गलत ऑर्डर में खाते हैं, जो असली समस्या है। वो सबसे पहले रोटी खाते हैं, फिर सब्जी और प्रोटीन उनकी डाइट में अंत में आता है या कई बार आता ही नहीं है। यही वजह है कि खाना हेल्दी और सिंपल होने के बाद भी शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। दरअसल जब आप अपनी मील कार्ब्स (जैसे रोटी, चावल या पोहा) से शुरू करते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल तेजी से स्पाइक होता है, इंसुलिन बढ़ता है और आपकी बॉडी पैनिक मोड में चली जाती है।
ये होना चाहिए खाने का सही तरीका
डॉक्टर कहती हैं कि आपको खाने की शुरुआत फाइबर (सलाद या सब्जी) के साथ करनी चाहिए। इसके बाद प्रोटीन का कोई सोर्स लें जैसे दाल, पनीर, दही, तोफू या अंडे। कार्ब्स जैसे रोटी, चावल या मोटे अनाज को सबसे अंत में रखें। ये छोटा सा बदलाव करने पर ग्लूकोज एब्जॉरपशन धीमा होता है, खाने के बाद शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता, इंसुलिन रिस्पॉन्स बेहतर होता है, आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और क्रेविंग भी कम होती है।
क्या खा रहे हैं, उतना ही जरूरी है कैसे खा रहे हैं
कई लोग कहते हैं कि मैं तो वही सब खा रहा हूं, फिर भी शुगर बढ़ रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप क्या खा रहे हैं, उतना ही जरूरी है कि कैसे खा रहे हैं। दवा आपके शुगर लेवल को कुछ देर के लिए कम कर सकती है लेकिन जब आप खाना सही तरीके से खाते हैं, तो आपकी बॉडी ग्लूकोज को बेहतर तरीके से हैंडल करना सीखती है। सेम फूड, सेम कैलोरी होने के बाद भी केवल खाने के तरीके में बदलाव करने से बॉडी का शुगर रिस्पॉन्स काफी बदल जाता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन