अचार बनाते हुए थोड़ा सा गुड़ क्यों मिलाते हैं? फायदे जानकर आप भी हर बार यही करेंगी! Why Do People Add a Little Jaggery While Making Pickles? Benefits You Should not Miss, खाना - Hindustan
More

अचार बनाते हुए थोड़ा सा गुड़ क्यों मिलाते हैं? फायदे जानकर आप भी हर बार यही करेंगी!

Cooking Tips: कई लोग अचार बनाते हुए थोड़ा सा गुड़ भी जरूर मिलाते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर आप अचार बनाते हुए गुड़ एड नहीं करती हैं, तो फायदे जानने के बाद जरूर करेंगी।

Fri, 12 Dec 2025 11:34 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
अचार बनाते हुए थोड़ा सा गुड़ क्यों मिलाते हैं? फायदे जानकर आप भी हर बार यही करेंगी!

अचार शुरू से ही इंडियन डाइट का बड़ा अहम हिस्सा रहे हैं। लगभग हर घर में दादी-नानी के बने आचार की रेसिपी चलती आ रही है। आम, आंवला, मिर्च, गाजर, मूली जैसे कई फलों-सब्जियों के अचार बनाए जाते हैं, जिन्हें अमूमन साइड डिश के तौर पर सर्व किया जाता है। इन्हें बनाते हुए नमक-मिर्च जैसे कुछ मसाले, सूखे साबूत मसाले और सरसों का तेल मिलाया जाता है। हालांकि कई लोग इसमें थोड़ा सा गुड़ भी जरूर मिलाते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर आप अचार बनाते हुए गुड़ एड नहीं करती हैं, तो फायदे जानने के बाद जरूर करेंगी। तो चलिए जानते हैं-

बैलेंस हो जाता है टेस्ट

अचार का टेस्ट आमतौर पर काफी नमकीन और खट्टा होता है। अगर इसे बनाते समय आप हल्का सा गुड़ मिला देती हैं, तो इससे फ्लेवर थोड़ा बैलेंस हो जाता है। नमकीन, तीखे और खट्टे फ्लेवर के साथ एक हल्की सी मिठास एड हो जाती है, जो अचार का स्वाद बढ़ा देती है।

नेचुरल प्रिजर्वेटिव की तरह काम करता है

गुड़ एक नेचुरल प्रिजर्वेटिव की तरह काम करता है। ये आचार में मॉइश्चर, फंगस और बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने में मदद करता है। इससे अचार थोड़े ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहता है और उसका टेस्ट भी बरकरार रहता है।

कलर और अरोमा एन्हांस करता है

अचार में गुड़ डालने का एक फायदा ये भी है कि ये अचार का कलर और अरोमा दोनों एन्हांस करता है। थोड़ा सा गुड़ डालने से अचार का कलर काफी रिच आता है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। वहीं अचार में एक माइल्ड अरोमा भी डेवलप होता है, जिससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।

पाचन के लिए भी अच्छा होता है

मसालों के साथ थोड़ा सा गुड़ मिलाकर खाना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं अचार में तीखे मसाले भी होते हैं, जो थोड़े हेवी लग सकते हैं। ऐसे में हल्का सा गुड़ मिलाने से फ्लेवर बैलेंस होता है और पेट को भी हल्का महसूस होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपने ट्राई की है शाही मटर प्याज की सब्जी? पराठे के साथ खूब टेस्टी लगती है ये डिश
ये भी पढ़ें:बची हुई रोटियों से 10 मिनट बन जाएंगे समोसे, बिना तेल के भी लगते हैं टेस्टी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।