अदरक-इलायची डालकर भी चाय खुशबूदार नहीं बनती? ढाबे वालों की ये 1 ट्रिक सीख लें! Why Dhaba Style Tea Smells So Good The Right Time to Add Ginger and Cardamom, खाना - Hindustan
More

अदरक-इलायची डालकर भी चाय खुशबूदार नहीं बनती? ढाबे वालों की ये 1 ट्रिक सीख लें!

ढाबे और रोड साइड टपरी वाली चाय में यही खासियत होती है, जिस वजह से उनकी चाय ज्यादा टेस्टी लगती है। कोशिश करने पर भी वैसी खुशबूदार चाय घर पर नहीं बनती। तो चलिए आज इसके पीछे की ट्रिक जानते हैं।

Thu, 22 Jan 2026 12:54 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
अदरक-इलायची डालकर भी चाय खुशबूदार नहीं बनती? ढाबे वालों की ये 1 ट्रिक सीख लें!

हम भारतीयों की कोई फेवरिट ड्रिंक है, तो वो है चाय। सुबह की शुरुआत हो या ढल रही शाम, बिना एक कप चाय के बात नहीं बनती। हर किसी का चाय बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। किसी को ज्यादा दूध वाली चाय पसंद आती है, तो किसी को चाय तभी स्वाद लगती है जब उसमें ढेर सारी पत्ती हो। खैर, एक बात तो सभी टी लवर्स में कॉमन है और वो है चाय की खुशबू। चाय में जब तक वो इलायची और अदरक वाली गहरी सी खुशबू ना आए, तब तक चाय भला कैसी चाय। ढाबे और रोड साइड टपरी वाली चाय में यही खासियत होती है, जिस वजह से उनकी चाय ज्यादा टेस्टी लगती है। कोशिश करने पर भी वैसी खुशबूदार चाय घर पर नहीं बनती। तो चलिए आज इसके पीछे की ट्रिक जानते हैं।

चाय को कैसे बनाएं ज्यादा खुशबूदार

चाय में खुशबू के लिए अदरक और इलायची तो हम सभी डालते हैं, लेकिन उसमें वो खुशबू नहीं आती जो ढाबे वाली चाय में आती है। दरअसल इसके पीछे का कारण है कि हम गलत टाइम पर दोनों को एड करते हैं। इलायची और अदरक दोनों की प्रॉपर्टीज अलग होती हैं और इन्हें डालने का समय भी अलग होता है। यहीं ज्यादातर लोग गलती कर जाते हैं। तो चलिए जानते हैं अदरक और इलायची चाय में कब डालनी चाहिए।

इलायची और अदरक डालने का सही समय जान लें

'कुक ईजी विद रोहन' इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहन बताते हैं कि ज्यादातर लोग जब चाय के लिए पानी खौलाते हैं, उसी समय इलायची एड कर देते हैं। ऐसा करने से इलायची का फ्लेवर और खुशबू दोनों भाप के साथ उड़ जाते हैं। जबकि सही तरीका ये है कि इलायची को चाय में गैस बंद करने से 2-3 मिनट पहले ही एड करें। इससे इलायची का अरोमा और फ्लेवर चाय में बहुत निखर कर आता है।

वहीं अदरक की बात करें तो इसका फ्लेवर निकलकर तभी आता है, जब इसे कुछ देर पकाया जाए। इसलिए अदरक को शुरू में ही चाय का पानी खौलाते हुए एड कर देना चाहिए। ये छोटा सा स्टेप आपकी चाय का टेस्ट पूरी तरह बदल देगा और आप देखेंगे कि चाय पहले से ज्यादा खुशबूदार और टेस्टी बनी है।

इसके पीछे छिपी है सिंपल सी साइंस

अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ इलायची और अदरक डालने का समय बदल देने से क्या ही हो जाएगा। बता दें इसके पीछे भी सिंपल सी साइंस है। दरअसल इलायची में मौजूद एसेंशियल ऑयल पानी में आराम से घुल जाते हैं, लेकिन दूध का फैट इसे एब्जॉर्ब कर लेता है। जिससे चाय ज्यादा खुशबूदार बनती है। वहीं अदरक को जब आप पानी में कुछ देर उबालते हैं, तो उसका फ्लेवर और खुशबू अच्छी तरह निकलकर आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नींबू रखे-रखे सूख जाते हैं? इस वायरल तरीके से 6 महीने तक भी नहीं होंगे खराब
ये भी पढ़ें:कुकर में चावल-दाल बनाते वक्त कितना पानी डालें? दादी-नानी वाली ये ट्रिक जान लें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।