कुकर में चावल या दाल बनाते हुए कितना पानी डालें? ये 1 ट्रिक जान लेंगी तो कभी नहीं होगी गलती! How Much Water to Add in Cooker for Rice and Dal? This Finger Trick Works Every Time, खाना - Hindustan
More

कुकर में चावल या दाल बनाते हुए कितना पानी डालें? ये 1 ट्रिक जान लेंगी तो कभी नहीं होगी गलती!

Cooking Tips: ज्यादातर लोग इसी बात को ले कर कन्फ्यूज रहते हैं कि कुकर में चावल या दाल बनाते हुए लगभग कितना पानी डालना चाहिए। तो चलिए आज दादी-नानी वाली एक सिंपल सी ट्रिक जान लेते हैं, जिससे आपकी ये कन्फ्यूजन हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

Tue, 20 Jan 2026 01:45 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कुकर में चावल या दाल बनाते हुए कितना पानी डालें? ये 1 ट्रिक जान लेंगी तो कभी नहीं होगी गलती!

दाल चावल दोनों ही हमारे डेली खानपान का हिस्सा हैं। दाल चावल खाने में तो टेस्टी लगते ही हैं, साथ ही फटाफट बन भी जाते हैं। आज हम आपके साथ दाल या चावल की कोई नई रेसिपी शेयर नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक आम प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बताए दे रहे हैं। ज्यादातर लोग इसी बात को ले कर कन्फ्यूज रहते हैं कि कुकर में चावल या दाल बनाते हुए लगभग कितना पानी डालना चाहिए। पानी की सही मात्रा बेहद जरूरी है। ज्यादा पानी हो जाए तो भी टेस्ट खराब हो जाता है और कम पानी की वजह से ये कच्चे रह जाते हैं या गल जाते हैं। तो चलिए आज दादी-नानी वाली एक सिंपल सी ट्रिक जान लेते हैं, जिससे आपकी ये कन्फ्यूजन हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

चावल बनाते हुए कितना पानी डालें? ये ट्रिक जानें

चावल खिले-खिले बनें, इसके लिए सबसे जरूरी है कि उन्हें बनाते हुए पानी की मात्रा एकदम सही हो। कितने गिलास पानी डालना है, ये माप हर बार याद रखना मुश्किल है इसलिए ये एक ट्रिक नोट कर लें। पानी की मात्रा हर बार सही रहेगी। आपको चावल में इतना पानी डालना है कि वो अच्छी तरह डूब जाएं। इसमें सिर्फ इतना पानी फालतू होना चाहिए, जो आपके हाथ की पहली उंगली (इंडेक्स फिंगर) पर बनी पहली लाइन तक ही आए। इस माप से पानी की मात्रा हर बार ठीक बैठती है। जीरा राइस बना रही हों या नॉर्मल चावल, ये ट्रिक हमेशा काम करती है।

Cooking Tips

दाल में कितना पानी डालना सही है?

कुकर में दाल बनाते हुए कितना पानी डालना है, ये कन्फ्यूजन भी अक्सर बनी रहती है। इसके लिए भी बड़ी सिंपल सी ट्रिक है, जो आपका काम हमेशा के लिए आसान कर देगी। अगर आपको गाढ़ी दाल खाना पसंद है, तो दाल में पानी इतना फालतू डालें कि वो आपकी पहली उंगली (इंडेक्स फिंगर) की पहली लाइन तक आए। वहीं अगर मीडियम गाढ़ापन चाहिए, तो दाल में इतना पानी रखें कि आपकी उंगली की पहली और दूसरी लाइन के बीचों-बीच बैठे। ढीली-ढीली दाल खाना पसंद करते हैं, तो उंगली की दूसरी लाइन तक पानी की मात्रा होनी चाहिए। ये एक फॉर्मूला हर बार परफेक्ट काम करता है, जरूर ट्राई करें।

कुकर से पानी बाहर ना निकले, इसके लिए क्या करें?

कई बार पानी थोड़ा ज्यादा हो जाता है तो कुकर से बाहर निकलने लगता है। इस वजह से कुकर भी गंदा होता है और गैस भी। इसके लिए आप एक छोटी सी ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। दाल बनाते हुए उसमें या तो छोटी सी चम्मच या कटोरी दाल दें, पानी बाहर नहीं आएगा। कुकर के ढक्कन और सीटी पर अंदर की तरफ से घी या तेल लगा देंगी, तो भी पानी बाहर निकलने की टेंशन खत्म हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चटनी के लिए ढेर सारा लहसुन छीलना है तो सीख लें ये ट्रिक, मिनटों में हो जाएगा काम
ये भी पढ़ें:कुकर में चावल बनाते हुए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।