नींबू रखे-रखे सूख जाते हैं? इस वायरल तरीके से 6 महीने तक भी नहीं होंगे खराब! This Simple Viral Hack Can Keep Lemons Fresh for Up to 6 Months, खाना - Hindustan
More

नींबू रखे-रखे सूख जाते हैं? इस वायरल तरीके से 6 महीने तक भी नहीं होंगे खराब!

Kitchen Hacks to store Lemon: फ्रिज में रखने के बाद भी कई बार नींबू काफी जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक इन्हें स्टोर करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस हैक से आप 6 महीने तक भी नींबू स्टोर कर के रख सकती हैं।

Wed, 21 Jan 2026 02:15 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नींबू रखे-रखे सूख जाते हैं? इस वायरल तरीके से 6 महीने तक भी नहीं होंगे खराब!

फिट रहना हो या खाने का जायका बढ़ाना हो, नींबू का इस्तेमाल होता ही है। तभी तो घर के फ्रिज में अक्सर नींबू पड़े हुए मिल जाते हैं। हालांकि नींबू के साथ एक समस्या बहुत कॉमन है, जो लगभग सभी गृहणियों को परेशान करती है। वो ये है कि नींबू काफी जल्दी सूख जाते हैं। इनमें से रस निकालना मुश्किल हो जाता है। वहीं फ्रिज में रखने पर भी खास कोई फर्क नहीं पड़ता, या तो ये सड़ने लगते हैं या सूख जाते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर यही होता है तो आज के बाद ये प्रॉब्लम भूल जाइए। क्योंकि आज हम आपके साथ एक ऐसा हैक शेयर कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप 6 महीनों तक भी नींबू का स्टोर कर के रख सकती हैं। इंस्टाग्राम पर फरीदा सादिकोट ने इसे शेयर किया है। चलिए फटाफट जान लेते हैं।

6 महीने तक भी खराब नहीं होंगे नींबू अगर ऐसे स्टोर करेंगी

फ्रिज में रखने के बाद भी कई बार नींबू काफी जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक इन्हें स्टोर करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस हैक से आप 6 महीने तक भी नींबू स्टोर कर के रख सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले फ्रेश और बिना दाग के नींबू ले लें। अब एक बाउल में पानी लें, उसमें एक चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। सारे नींबू इस घोल में डालें और लगभग 10 मिनट के लिए यूं ही रहने दें।

Lemon Storing Tips

अब किचन टॉवल या किसी कपड़े की मदद से सभी नींबू अच्छे से सुखा लें। इसके बाद हाथों में कुकिंग ऑयल लगाएं और हर एक नींबू को पर अच्छे से अप्लाई कर लें। कुल मिलाकर आपको ऑयल से नींबू को कोट करना है। अब एक एयर टाइट कंटेनर लें और उसमें सभी नींबू स्टोर कर लें। ये नींबू आप फ्रीजर में लगभग 6 महीने तक स्टोर कर सकती हैं। ये खराब भी नहीं होंगे और इनमें से ढेर सारा रस भी निकलेगा।

कटे हुए नींबू को ऐसे स्टोर करें

कई बार आधा नींबू ही इस्तेमाल में आता है और आधा बच जाता है। इसे भले ही फ्रिज में स्टोर कर लो लेकिन ये सूख ही जाता है। इसके लिए आप एक सिंपल सा हैक ट्राई कर सकती हैं। जब भी आधा नींबू बचे तो उसपर जरा सा नमक लगा दें, फिर फ्रिज में स्टोर करें। इससे नींबू लंबे समय तक ताजा रहता है। इस ट्रिक से आप बचा हुआ नींबू दो-तीन दिनों तक आराम से यूज कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में चावल-दाल बनाते वक्त कितना पानी डालें? दादी-नानी वाली ये ट्रिक जान लें
ये भी पढ़ें:चटनी के लिए ढेर सारा लहसुन छीलना है तो सीख लें ये ट्रिक, मिनटों में हो जाएगा काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।