इंडक्शन चूल्हा बार-बार होता है बंद या आता है एरर? जानें ऐसा होने के कारण Reasons why induction stove repeatedly shuts down or gives errors, खाना - Hindustan
More

इंडक्शन चूल्हा बार-बार होता है बंद या आता है एरर? जानें ऐसा होने के कारण

इंडक्शन चुल्हे का इस्तेमाल अब ज्यादातर घरों में होने लगा है। फटाफट खाना बनाने और गैस की बचत करने के लिए इंडक्शन सबसे बेस्ट है। हालांकि, कई बार ये बार-बार बंद होता है और इसमें एरर भी आता रहता है। आइए जानते हैं ऐसा होने की वजह।

Sat, 14 March 2026 10:47 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
इंडक्शन चूल्हा बार-बार होता है बंद या आता है एरर? जानें ऐसा होने के कारण

पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी की सप्लाई पर असर हुआ है। इस समय पर गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं और कई जगहों पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी कतारों में खड़े हुए हैं। ऐसे में इंडक्शन चुल्हे की बिक्री तेजी से बढ़ गई है और बहुत से घरों में जहां इंडक्शन लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आ रहा था उन रसोईघरों में भी इंडक्शन का इस्तेमाल होने लगा है। वैसे तो इंडक्शन का इस्तेमाल करना आसान है लेकिन कई बार ये बार-बार बंद हो जाता है और काफी समय पर ऐसा होता है कि इसमें एरर आने लगता है। आइए जानते हैं ऐसा होने का कारण।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी सोचा है आखिर एलपीजी सिलेंडर का रंग हमेशा लाल क्यों होता है?

इंडक्शन कुकटॉप पर एरर दिखने की वजह

1) इंडक्शन पर एरर दिखने की कई वजह हो सकती हैं। बहुत से लोग इंडक्शन चालू करने के बाद उस पर बर्तन रखते हैं। ऐसे में अगर चालू इंडक्शन की सतह खाली है तो भी ये एरर दिखा सकता है।

2) अगर खाना पकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा बर्तन इतना छोटा है कि वह इंडक्शन कॉइल के हिस्से को कवर नहीं कर पाता है तो भी एरर आ सकता है। क्योंकि बहुत ज्यादा छोटे बर्तन पर इंडक्शन का सही ट्रांसफर नहीं हो पाता।

3) इंडक्शन पर सिर्फ वही बर्तन काम करते हैं जो चुंबक से चिपकचे हैं। इसलिए अगर इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन या पैन में चुंबकीय गुण नहीं हैं तो यह इंडक्शन के अनुकूल नहीं है।

4) कई बार जल्दबाजी में ऐसा हो सकता है। अगर बर्तन खाना पकाने के हिस्से में नहीं रखा है, तो इंडक्शन बर्तन को नहीं पहचान पाता।

5) अगर इंडक्शन की सतह पर बहुत ज्यादा पानी, तेल या गंदगी है तो ये सेंसर में बाधा डाल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग में बढ़ा इंतजार! इस ट्रिक से पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है

इंडक्शन कुकटॉप बार-बार बंद होने की वजह

1) एक खराब आंतरिक सेंसर, जला हुआ कैपेसिटर, या टूटा हुआ मदरबोर्ड पैन को पहचान नहीं पाता। अगर इंडक्शन में इंटरनल दिक्कत है तो भी वह बार-बार बंद हो सकता है।

2) इसके अलावा अगर पंखे के पास गंदगी है या वेंट बंद हो, तो ये गर्म होकर बंद हो जाता है। इसके लिए पीछे से वेंट और पंखे की सफाई करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।