काला कुकर, जला तवा और बदबूदार फ्रिज? ये 5 किचन हैक हर गृहणी का काम आसान कर देंगे!
Kitchen Hacks: जले हुए काले बर्तन हों या बदबूदार फ्रिज, सॉल्यूशन बाहर नहीं आपकी रसोई में ही छिपा है। चलिए आज किचन से जुड़े ऐसे ही 5 हैक जानते हैं, जो साफ-सफाई के साथ-साथ आपके कई काम आसान कर देंगे।

किचन में खाना बनाने के बाद असली चुनौती होती है साफ-सफाई करना। खासतौर से गंदे बर्तनों को साफ करना आसान नहीं होता। कुकर, तवा, कढ़ाही वगैरह तो कई बार इतने काले हो जाते हैं कि लगातार रगड़ते रहने पर भी साफ नहीं होते। भले ही आप स्क्रबर या महंगे डिशवॉश यूज कर लें, जिद्दी दाग और कालापन हटाना मुश्किल हो जाता है। दरअसल इसका सॉल्यूशन बाहर नहीं बल्कि आपकी रसोई में ही छिपा है। नमक, सोडा, नींबू जैसी कुछ कॉमन चीजों से आप फटाफट बर्तनों की चमक वापस ला सकती हैं। इसके अलावा फ्रिज की बदबू भी काफी परेशान करती है। तो चलिए आज किचन से जुड़े ऐसे ही 5 हैक जानते हैं, जो साफ-सफाई के साथ-साथ आपके कई काम आसान कर देंगे।
कुकर हो गया है काला? ये सिंपल हैक ट्राई करें
आलू उबालने या दाल-चावल पकाने के बाद अक्सर कुकर काफी काला हो जाता है। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि रगड़ने पर भी नहीं जाते। ऐसे में आपको बस आधा नींबू लेना है और उसपर अच्छे से नमक लगा लेना है। इसे जले हुए कुकर पर अच्छी तरह रगड़ें और 10 मिनट रख दें। जैसे ही वॉश करेंगी काला कुकर चमक उठेगा।
तवे पर बैठ गया है जला हुआ कालापन?
तवे पर रोटियां सेंकने के कुछ समय बाद ही इसपर जला हुआ कालापन चढ़ने लगता है। इसे साफ करना तो जैसे नामुमकिन लगता है लेकिन है बड़ा आसान। आपको बाद प्याज को आधा काट लेना है और इसे तवे पर अच्छी तरह रगड़ना है। कुछ देर छोड़ दें फिर स्क्रबर की मदद से धो लें, तवा एकदम साफ हो जाएगा।
जली हुई कढ़ाही हो या बर्तन, ऐसे साफ करें
कढ़ाही या कोई बर्तन जलने से काला हो गया हो तो रगड़ने से भी कई बार बात नहीं बनती। ऐसे में रसोई में रखा बेकिंग सोडा आपकी काफी मदद कर सकता है। बस बर्तन में पानी को अच्छा खासा गर्म कर लें, फिर इसमें एक चम्मच बेकिंग पाउडर डालकर रख दें। इससे कालापन बिना मेहनत के साफ हो जाएगा।
फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें? स्मार्ट सॉल्यूशन देखें
फ्रिज में ढेर सारा सामान रखा रहता है, ऐसे में बदबू आना लाजमी है। इसलिए हफ्तेभर में आपको इसकी सफाई जरूर करते रहना चाहिए। कुछ बहुत मुश्किल काम नहीं करना है, बस सफेद सिरका यानी विनेगर लें और थोड़े से पानी में मिक्स कर लें। इससे फ्रिज को अच्छे से पोंछे, फिर देखिए गंदी से गंदी बदबू कैसे दूर होती है।
चली गई है चाकू की धार? ये ट्रिक फॉलो करें
कई बार चाकू की धार खत्म हो जाती है। इसकी वजह से सब्जियां काटने में तो मुश्किल होती ही है, साथ ही हाथ कटने का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, घर पर भी धार तेज कर सकती हैं। कोई पुराना कप रखा हो तो उसके पीछे चाकू को उलटी तरफ से घिस लें, चाकू तेज-धारदार हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन