बिना मशीन के सिर्फ 5 मिनट में दही से निकाल लेंगी मक्खन, खूब सारा देसी घी भी बन जाएगा! No Mixer Blender needed use this simple trick to extract fresh butter from Malai and Curd, खाना - Hindustan
More

बिना मशीन के सिर्फ 5 मिनट में दही से निकाल लेंगी मक्खन, खूब सारा देसी घी भी बन जाएगा!

Kitchen Tips: मलाई से मक्खन बनाने के आपने कई तरीके देखे होंगे, लेकिन उनमें ज्यादातर मिक्सी या ब्लेंडर का इस्तेमाल होता है। अगर आपके पास ये दोनों नहीं हैं, तो फटाफट मक्खन कैसे निकालना है। आइए इस बारे में जानते हैं-

Fri, 6 Feb 2026 10:30 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना मशीन के सिर्फ 5 मिनट में दही से निकाल लेंगी मक्खन, खूब सारा देसी घी भी बन जाएगा!

घर के बने फ्रेश मक्खन और देसी घी की बात ही अलग है। इसलिए गृहणियां अक्सर दूध की मलाई इकठ्ठा कर लेती हैं और घर पर ही मक्खन और घी बना लेती हैं। हफ्तेभर की मलाई से अच्छा-खासा मक्खन मिल जाता है, जिससे बढ़िया खुशबूदार देसी घी भी बनाया जा सकता है। अब मलाई से मक्खन बनाने के आपने कई तरीके देखे होंगे, लेकिन उनमें ज्यादातर मिक्सी या ब्लेंडर का इस्तेमाल होता है। अगर आपके पास ये दोनों नहीं हैं, तो फटाफट मक्खन कैसे निकालना है। आइए इस बारे में जानते हैं। इस ट्रिक को 'अंशु का पकवान' यू ट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। चलिए फटाफट से सीख लेते हैं।

मलाई से दही बनाकर निकालें मक्खन

आप चाहें तो सीधा मलाई से भी मक्खन बना सकती हैं। लेकिन दही से मक्खन निकालना थोड़ा आसान होता है और काम फटाफट भी हो जाता है। इसके लिए अपनी हफ्तेभर इक्कठा की हुई मलाई को फ्रीजर से बाहर निकाल कर कुछ देर छोड़ दें। ये थोड़ी गर्म हो जाए तो इसमें एक चम्मच जामन (दही) डालकर जमने के लिए छोड़ दें। रात भर के लिए छोड़ देंगी तो सुबह तक आराम से गाढ़ी सी दही जम जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लच्छा हो या प्लेन पराठा, ऐसे आटा लगाएंगी तो खस्ता और टेस्टी बनेंगे
ये भी पढ़ें:पनीर पकौड़े टेस्टी बनाने हैं तो नोट कर लें 5 टिप्स, शेफ हरपाल ने बताया सीक्रेट!

चम्मच की मदद से मक्खन निकालें

मलाई से जमी हुई दही को एक भगोने में पलट लें। इससे मक्खन निकलाने के लिए आपको एक बड़ी चम्मच लेनी है। अब चम्मच की मदद से दही को लगातार फेंटती रहें। गर्मियों में ज्यादा टाइम नहीं लगता है लेकिन सर्दियों में आपको 5 मिनट तक का समय लग सकता है। इसे लगातार तब तक फेंटे, जब तक ये दानेदार ना होने लगे। कुछ देर में आप दिखेंगी कि ये गाढ़ा होने लगेगा। थोड़ी देर और फेंटने पर इसमें से पानी अलग होने लगेगा और आपका दानेदार सा मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा।

मक्खन को पानी से अलग कर लें

जब दानेदार सा मक्खन बनकर तैयार हो जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। हाथों से मक्खन को निचोड़ते हुए निकाल लें। इससे मक्खन की स्मेल चली जाती है। अब इस फ्रेश मक्खन को आप ब्रेड, पराठे पर लगाकर खाने में इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर इसका बढ़िया सा देसी घी भी निकाल सकती हैं। इसमें से बचा हुआ पानी छाछ होता है, जिसे आप पीने या कढ़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।