लच्छा हो या प्लेन पराठा, ऐसे आटा लगाएंगी तो खस्ता और टेस्टी बनेंगे! यहां देखें सिंपल ट्रिक
Cooking Tips: आज जानते हैं कि घर पर ही लच्छा पराठा बनाना हो, तो आटा कैसे लगाकर रख सकते हैं। अगर लच्छा पराठा ना भी बनाना हो तो इस आटे से नॉर्मल पराठा भी काफी टेस्टी बनेगा।

जब भी रेस्टोरेंट में इंडियन खाना ऑर्डर करना हो तो ज्यादातर लोग ग्रेवी वाली डिश के साथ लच्छा पराठा ऑर्डर करते हैं। ये लेयर्स वाला पराठा इतना क्रिस्पी और टेस्टी लगता है कि सादा भी खा लें तो बहुत टेस्टी लगे। आमतौर पर ये होता तो सिंपल पराठे जैसा ही है लेकिन आटा लगाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। ये बनता भी जरा अलग तरीके से है, जिससे काफी खिलकर लेयर्स आती हैं। इन्हीं की वजह से ये लच्छा पराठा बहुत टेस्टी लगता है। तो चलिए आज जानते हैं कि घर पर ही इसे बनाना हो, तो आटा कैसे लगाकर रख सकते हैं। अगर लच्छा पराठा ना भी बनाना हो तो इस आटे से नॉर्मल पराठा भी काफी टेस्टी बनेगा। साथ ही ट्रिक भी जानेंगे, परफेक्ट लेयर्स बनाने की।
लच्छा पराठे का आटा ऐसे लगाएं
बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल लच्छा पराठा घर पर बनाना है, तो इसका आटा लगाना सीख लें। इसके लिए एक परात में जितने कप गेहूं का आटा लें, उतनी ही मैदा भी लें। दोनों को मिक्स करें। साथ में एक चम्मच पीसी हुई चीनी एड करें, इससे कलर और टेस्ट काफी अच्छा आता है। अब स्वादानुसार नमक और 3-4 चम्मच देसी घी इसमें मिलाएं। थोड़ा सा बेकिंग पाउडर भी एड कर सकती हैं। अब हल्के गुनगुने पानी से आटा लगा लें। आपको कुछ देर अच्छी तरह आटे को गूंथना है। इसे ना ज्यादा सॉफ्ट रखें ना ही ज्यादा सख्त। फिर लगभग 20 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
सिर्फ गेहूं के आटे से बना सकती हैं लच्छा पराठा
लच्छा पराठे को आप अपने हिसाब से ट्विस्ट दे सकती हैं। कुछ लोग सिर्फ मैदा का पराठा बनाते हैं, हालांकि अगर आप हेल्दी वर्जन चाहती हैं तो मैदा पूरी तरह अवॉइड कर सकती हैं। गेहूं के आटे में चुटकी भर चीनी, नमक और देसी घी आटा अच्छी तरह गूंथना है। फिर 20 मिनट रेस्ट दें, आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा।
इस आटे से सिंपल पराठे भी बना सकती हैं
अगर आप लच्छा पराठा नहीं बनाना चाहती हैं, तो इस आटे से सिंपल पराठा भी बना सकती हैं। बहुत ही खस्ता और टेस्टी बनता है। सिंपल आटे की जगह एक बार ऐसे आटा लगाकर जरूर ट्राई करें।
लेयर्स वाला लच्छा पराठा बनाने का हैक
एकदम लच्छेदार पराठा बनाने के लिए आप ये सिंपल तरीका फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए आटे से एक बड़े साइज की लोई तोड़ें और बड़े साइज में रोटी की तरह बेल लें। इसपर देसी घी और थोड़ा सा सूखा आटा लगाएं। फिर पिज्जा कटर की हेल्प से पराठे को लंबी लंबी पतली लेयर्स में काट लेना है। इसके बाद इन्हें आपस में फोल्ड कर के एक बड़ी सी लोई बनाएं। हल्के हाथों से बेलते हुए पराठा बना लें। तवे पर हल्का घी लगाएं फिर पराठे सेंक लें। बहुत ही टेस्टी लच्छा पराठा बनकर तैयार होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन