पनीर पकौड़े टेस्टी बनाने हैं तो नोट कर लें 5 टिप्स, शेफ हरपाल ने बताया रेस्टोरेंट वाला सीक्रेट!
Cooking Tips: शेफ हरपाल सिंह ने बढ़िया पनीर पकौड़े बनाने की कुछ टिप्स शेयर की हैं, जिन्हें नोट कर लेंगी तो हर बार इतने टेस्टी पकौड़े बनेंगे कि दोबारा आप रेस्टोरेंट से इन्हें ऑर्डर करने की सोचेंगी भी नहीं। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं।

पनीर की हर डिश लगभग सभी को पसंद आती है लेकिन इसके पकौड़ों का कोई जवाब नहीं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े बहुत टेस्टी लगते हैं, खासतौर से हरी चटनी के साथ। हल्की भूख लगी हो और कुछ स्पेशल खाने का मन करे, तो फटाफट बेसन और मसालों के बैटर में पनीर के टुकड़े कोट कर लें और तल कर पकौड़े बना लें। यूं तो पूरा प्रॉसेस काफी आसान है लेकिन अगर रेस्टोरेंट स्टाइल पकौड़े बनाने हैं तो बस कुछ छोटी-छोटी टिप्स हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना है। शेफ हरपाल सिंह ने बढ़िया पनीर पकौड़े बनाने की कुछ टिप्स शेयर की हैं, जिन्हें नोट कर लेंगी तो हर बार इतने टेस्टी पकौड़े बनेंगे कि दोबारा आप रेस्टोरेंट से इन्हें ऑर्डर करने की सोचेंगी भी नहीं। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं।
पनीर के पकौड़े टेस्टी बनाने हैं, तो फॉलो करें ये टिप्स
- पकौड़े बनाने के लिए पनीर को चौकोर टुकड़ों में तो काटती ही होंगी। बस बीच से भी एक चीरा लगा दीजिए, जिससे पनीर एक सैंडविच की तरह लगेगा। इस चीरे में आपको थोड़ी सी गाढ़ी हरी चटनी (हरा धनिया धनिया और लहसुन वाली) लगा देनी है। बहुत ही अच्छा फ्लेवर आएगा।
- इसके बाद पनीर के टुकड़ों पर लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक छिड़ककर कुछ देर के लिए रख दें। इससे पनीर अंदर से काफी जूसी और मसालेदार हो जाता है। तब तक आप बेसन का बैटर बना सकती हैं।
- पकौड़ों का बैटर बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें, उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें, थोड़ी सी अजवाइन, बेकिंग सोडा, लाल मिर्च का पाउडर और थोड़ा सा नींबू एड करें। पकौड़े बाहर से एकदम क्रिस्पी बनें, इसके लिए आप बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा भी एड कर सकती हैं। फिर पानी डालकर घोल बना लें।
- बेसन का घोल बन जाए तो सबसे लास्ट में नमक एड करें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें फिर बैटर को कुछ देर रेस्ट करने दें। लगभग 10 मिनट के लिए इसे ढककर रख दें। बैटर अच्छे से सेट हो जाता है और पकौड़े काफी क्रिस्पी बनते हैं।
- अब पनीर के टुकड़े लें और बेसन के बैटर में अच्छे से कोट कर लें। इन्हें हमेशा मीडियम गर्म तेल में ही तलें। तेल बहुत ज्यादा गर्म होने पर ये बाहर से जल्दी गोल्डन हो जाते हैं लेकिन अन्दर से कच्चे रह जाते हैं। वहीं अगर तेल ठंडा होगा तो ये बहुत ऑयली बनेंगे।
(All Images Credit: Instagram)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन