हलवे के लिए गाजर घिसने में दुख जाते हैं हाथ? सीख लें ये 2 ट्रिक, नहीं पड़ेगी कद्दूकस की जरूरत No Grating Needed Try These Easy Winter Hacks to Make Gajar ka Halwa Faster, खाना - Hindustan
More

हलवे के लिए गाजर घिसने में दुख जाते हैं हाथ? सीख लें ये 2 ट्रिक, नहीं पड़ेगी कद्दूकस की जरूरत

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा बना सकती हैं। ये हैक्स जान लेंगी तो कभी घंटों बैठकर गाजर को कद्दूकस करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और फटाफट हलवा बन जाएगा।

Fri, 12 Dec 2025 12:25 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हलवे के लिए गाजर घिसने में दुख जाते हैं हाथ? सीख लें ये 2 ट्रिक, नहीं पड़ेगी कद्दूकस की जरूरत

सर्दियों में गाजर का हलवा नहीं खाया तो भला क्या खाया। जैसे ही मौसम में हल्की ठंड शुरू होती है, घरों में गाजर के हलवे की भीनी खुशबू बिखर जाती है। ये खाने में तो बहुत टेस्टी होता है लेकिन इसे बनाना बड़ा झंझट का काम होता है। सबसे पहले तो ढेर सारी गाजर को कद्दूकस करने में ही जान निकल जाती है। यही वजह है कि काफी बार मन करने के बाद भी लोग गाजर का हलवा घर पर बनाना अवॉइड करते हैं। खैर, आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना कद्दूकस किए गाजर का हलवा बना सकती हैं। जी हां, कुछ हैक्स जान लेंगी तो कभी घंटों बैठकर गाजर को कद्दूकस करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और फटाफट हलवा बन जाएगा।

प्रेशर कुकर में गाजर घोंट कर बना लें हलवा

जब भी मन करे, आप फटाफट प्रेशर कुकर में गाजर का हलवा बना सकती हैं। इसके लिए गाजर को कद्दूकस करने की भी जरूरत नहीं। बस गाजर को छीलकर गोल-गोल काट लें। अब कुकर में घी गर्म करें और गाजर डालकर 4-5 मिनट के लिए भूनें। जब गाजर से हल्की खुशबू आने लगे तो इसमें दूध डालकर मिलाएं और दो सीटी आने तक पका लें। इसके बाद कुकर की गैस निकलने पर गाजर को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें चीनी और इलायची पाउडर एड करें। पानी सूख जाए तो ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 10 मिनट में आपका हलवा तैयार हो जाएगा।

मिक्सर में पीसकर बना लें गाजर का हलवा

गाजर को कद्दूकस करने में टाइम लगता है, तो मिक्सर में पीसकर भी हलवा बनाया जा सकता है। हालांकि इसे करने का तरीका थोड़ा अलग है। इसके लिए सबसे पहले गाजर को धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में आधी गाजर डालकर पीसना शुरू करें। ध्यान रहे आपको इसे एक बार में नहीं पीसना है। मिक्सी चलाएं, फिर बंद करें फिर दोबारा चलाएं। ऐसा करने से गाजर एकदम कद्दूकस की तरह दरदरी हो जाएगी। अगर आप एक बाद में मिक्सी चलाकर पीस देंगी, तो गाजर का पेस्ट बन जाएगा जिससे हलवा खराब हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अचार बनाते हुए थोड़ा सा गुड़ क्यों मिलाते हैं? फायदे जानकर आप भी यही करेंगी!
ये भी पढ़ें:सर्दियों में बहुत फायदेमंद होते हैं सफेद तिल, घरवालों को बनाकर खिलाएं ये 7 डिश!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।