1/8छोटे-छोटे सफेद तिल किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। खासतौर से सर्दियों में तो इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये ना सिर्फ शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, बल्कि इनमें कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द और ड्राई स्किन की समस्या से भी ये राहत देते हैं। शरीर में भरपूर एनर्जी बनाए रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाते हैं। अब जब आपने सर्दियों में तिल खाने के फायदे जान ही लिए हैं, तो चलिए इनसे वाली कुछ डिशेज भी जान लेते हैं। ताकि आप अपनी डाइट में तिल शामिल कर पाएं और इनके भरपूर फायदे उठा पाएं।

सर्दियां आते ही घरों में तिल के लड्डू बनना शुरू हो जाते हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और बन भी आराम से जाते हैं। भुने हुए तिल को गुड़, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर आप लड्डू बना सकती हैं। रोज एक लड्डू खाने से ठंड और कमजोरी दोनों दूर रहेंगी।

तिल से सिर्फ डिशेज ही नहीं बनतीं, बल्कि चटपटी चटनी भी बनाई जाती हैं। ये आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में बनती है। इसके लिए तिल और साबुत लाल मिर्च को भुन लें। फिर मिक्सर में पीसकर इनका पाउडर बना लें। अब इसमें लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, टमाटर, हरा धनिया डालकर चटनी बना लें।

तिल की खीर बहुत ही टेस्टी बनती है। इसके लो फ्लेम पर तिल भून लें, फिर इन्हें पीसकर दरदरा सा पाउडर बना लें। अब दूध में एक उबाल आने दें, फिर तिल का पाउडर मिलाएं। दूध आधा होने तक पका लें, फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर एड करें। थोड़ी देर पकने के बाद चीनी मिलाएं और फिर पकने दें। खीर बनाकर तैयार है।

सर्दियों में आप तिल गुड़ की गज्जक भी बनाकर रख सकती हैं। इसके लिए बराबर मात्रा में तिल और मूंगफली भून लें और उनका पाउडर बना लें। अब गुड़ की चाशनी बनाएं और उसमें ये पाउडर एड करें। थाली में मिक्सचर डालकर बर्फी की तरह काटकर गज्जक बना लें।

तिल का पराठा झटपट बन जाता है। इसके लिए पराठा बेल लें, उसपर देसी घी लगाएं, साथ में लाल मिर्च, हरा धनिया पत्ता, थोड़े तिल और चाट मसाला लगा लें। अब इसे बीच से काटकर रोल करें और बेल लें। बहुत ही टेस्टी, मसालेदार तिल लच्छा पराठा बनकर तैयार होता है।

चटपटे तिल वाले आलू सर्दियों में अलग ही मजा देंगे। इसके लिए तेल में जीरा, राई और करी पत्ता तड़का लें। फिर उबले हुए आलू डालकर नमक, हल्दी मिलाएं और साथ में हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट भी एड करें। इसके अलावा हरा धनिया पत्ता, नींबू का रस और भुने हुए तिल एड करें। सभी चीजों को पका लें बहुत ही टेस्टी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।

सबसे पहले 2 मिनट के लिए तिल भूनें, इन्हें ठंडा करें और फिर पीस लें। अब मावा गर्म करें और उनमें तिल का पाउडर, बूरा और कुछ साबुत तिल मिलाएं। इसे बटर पेपर पर रखें और बेलन से अच्छी तरह बेल लें। इसमें ड्राई फ्रूट्स रखें और एक रोल बना लें। इसे सेट होने के लिए रख दें, फिर गोल-गोल काटकर शेप दें।
