ना मक्खन, ना छाछ! सिर्फ मलाई से निकालें ढेर सारा घी, ये 1 चीज मिलाने से काम होगा आसान No Curd No Butter Make Homemade Ghee Easily Using Malai with this simple trick, खाना - Hindustan
More

ना मक्खन, ना छाछ! सिर्फ मलाई से निकालें ढेर सारा घी, ये 1 चीज मिलाने से काम होगा आसान

कई गृहणियां घी घर में ही बनाती हैं पर इसे बनाने का प्रॉसेस थोड़ा लंबा और झंझट भरा होता है। आज हम आपके लिए घी बनाने का एक सिंपल सा तरीका लाए हैं, जिसमें आपको दही-मक्खन के चक्करों में नहीं पड़ना पड़ेगा। मलाई से ही आप ढेर सारा घी बना लेंगी।

Fri, 2 Jan 2026 01:16 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ना मक्खन, ना छाछ! सिर्फ मलाई से निकालें ढेर सारा घी, ये 1 चीज मिलाने से काम होगा आसान

देसी घी का इस्तेमाल घर में कई तरीकों से होता है। कभी घी का तड़का लगा लिया, कभी दाल-सब्जी के ऊपर डालकर खा लिया या कभी पराठे या रोटियों पर चुपड़ लिया। ये ना सिर्फ खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी अमृत से कम नहीं है। खैर, बाजार का मिलावटी घी खाने से तो बढ़िया है कि घर पर ही शुद्ध देसी घी बना लिया जाए। कई गृहणियां घी घर में ही बनाती हैं, पर इसे बनाने का प्रॉसेस थोड़ा लंबा और झंझट भरा होता है। लेकिन आज हम आपके लिए घी बनाने का एक सिंपल सा तरीका लाए हैं, जिसमें आपको दही, मक्खन और छाछ के चक्करों में नहीं पड़ना पड़ेगा। सिर्फ मलाई से ही आप ढेर सारा घी बना लेंगी।

ज़ारा ने शेयर किया घी निकालने का आसान तरीका

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज़ारा ने घी निकलाने का बड़ा ही सिंपल सा तरीका शेयर किया है। इसमें आप फटाफट मलाई से ही ढेर सारा खुशबूदार घी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने मलाई स्टोर करने से ले कर घी निकलाने तक की छोटी-छोटी सी टिप्स शेयर की हैं, जिनसे ढेर सारा देसी घी बनकर तैयार हो जाएगा।

मलाई निकालने और स्टोर करने का सही तरीका जानें

घी बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई इकट्ठा करनी होती है। इसके लिए जब भी दूध उबाल लें तो उसे पूरी तरह ढककर ना रखें, बल्कि आधा खुला छोड़ दें या किसी छलनी से ढक दें। इससे मलाई अच्छी तरह जमती है और गाढ़ी भी आती है। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसे फ्रिज में 10-15 घंटे के लिए ओवरनाइट छोड़ दें, इससे भी ढेर सारी मलाई निकलती है। इस मलाई को एक डिब्बे में स्टोर करती रहें। ध्यान रखें इसे हमेशा फ्रीजर में ही स्टोर करना है। लगभग 10-12 दिनों की मलाई से आप घी बना सकती हैं।

 Homemade Ghee

स्टेप बाय स्टेप सीखें घी निकलाने का सिंपल तरीका

  • जब भी घी निकलना हो तो मलाई को 4-5 घंटे पहले ही फ्रीजर से बाहर निकलाकर रख लें, ताकि वो सॉफ्ट हो जाए।
  • अब एक नॉन स्टिक कढ़ाही को तेज आंच पर चढ़ाएं और उसमें मलाई डालकर पका लें। अगर आपके पास नॉन स्टिक कढ़ाही नहीं है, तो नॉर्मल कढ़ाही में हल्का सा तेल लगाकर इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे मलाई बिल्कुल भी नहीं चिपकेगी।
  • तेज आंच पर जैसे ही मलाई पकने लगेगी, धीरे-धीरे वो दूध की तरह पतली होती जाएगी। इसमें उबाल आने लगे तो गैस की फ्लेम कम कर दें।
  • अब मलाई को आधा ढककर पकाना है, पूरा ढकने से मलाई बाहर निकल आएगी।
  • बीच-बीच में मलाई को चलाती रहें। जैसे ही ये गाढ़ी हो जाए तो इसमें दो चम्मच गेहूं का आटा मिला दें। ऐसा करने से घी और खोया आसानी से अलग हो जाएगा।
  • अब घी को पकाती रहें, जबतक ये अलग ना होने लगे। ज्यादा घी चाहिए तो खोया भूरे रंग का हो जाए, तब तक पकाती रहें।
  • अब घी हल्का ठंडा हो जाए तो उसे छान लें और किसी कांच के बर्तन में स्टोर कर लें।
  • इसमें से निकला खोया आप मिठाई बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। चाहें तो उसमें चीनी मिलाकर खाएं, बहुत ही टेस्टी लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महीनेभर तक भी मलाई में नहीं आएगी बदबू, जान लें स्टोर करने का तरीका
ये भी पढ़ें:गाजर के हलवे के लिए 5 मिनट में बना लेंगी मावा, घंटों की मेहनत बचा देगी ये ट्रिक!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।