गाजर के हलवे के लिए सिर्फ 5 मिनट में बना लेंगी मावा, घंटों की मेहनत और पैसे बचा देगी ये ट्रिक! 5 Minute Khoya Trick for Perfect Gajar Ka Halwa at Home, रेसिपी - Hindustan
More

गाजर के हलवे के लिए सिर्फ 5 मिनट में बना लेंगी मावा, घंटों की मेहनत और पैसे बचा देगी ये ट्रिक!

Instant Mawa Recipe: दूध से मावा बनाने में लंबा टाइम लग जाता है और गैस भी काफी खर्च होती है। ऐसे में आप इंस्टेंट मावा बना सकती हैं, जिसमें दूध की जगह मिल्क पाउडर का इस्तेमाल होता है।

Wed, 31 Dec 2025 11:27 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गाजर के हलवे के लिए सिर्फ 5 मिनट में बना लेंगी मावा, घंटों की मेहनत और पैसे बचा देगी ये ट्रिक!

नए साल पर घरों में कुछ मीठा जरूर बनता है। अब सर्दियां हैं, तो ज्यादातर घरवालों की डिमांड होती है, गरमा-गरम गाजर का हलवा। वैसे गाजर का हलवा तो आप दूध में भी पकाकर बना सकती हैं, लेकिन एकदम हलवाइयों वाला स्वाद चाहिए तो खोया यानी मावा डालना जरूरी है। बिना इसके वो ऑथेंटिक टेस्ट ही नहीं आता। हालांकि मावा बनाना अपने आप में झंझट का काम है। दूध को घंटों तक पकाने के बाद कहीं जा कर जरा सा खोया बनता है। अगर इसी वजह से आप मावा बनाने में डरती हैं, तो चलिए आज आपको फटाफट इसे बनाने की ट्रिक बताते हैं। जरूरी नहीं कि आप घंटों गैस के आगे खड़ी हो कर मावा बनाती रहें, इस रेसिपी से महज 5-7 मिनट ने बिल्कुल खुशबूदार और दानेदार मावा तैयार कर लेंगी। आइए जानते हैं-

इंस्टेंट खोया बनाने के लिए सामग्री

दूध से मावा बनाने में लंबा टाइम लग जाता है और गैस भी काफी खर्च होती है। ऐसे में आप इंस्टेंट मावा बना सकती हैं, जिसमें दूध की जगह मिल्क पाउडर का इस्तेमाल होता है। टोटल सामग्री की बात करें तो आपको लगभग 1 कप मिल्क पाउडर, आधा कप दूध और 2 चम्मच देसी घी की ही जरूरत होगी।

5 मिनट में बना लें खुशबूदार मावा

गाजर का हलवा बनाना हो या कोई भी मिठाई, ये इंस्टेंट मावा आप हर किसी में डाल सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं, उसमें दो बड़े चम्मच देसी घी एड करें। धीमी आंच पर जब घी अच्छी तरह पिघल जाए, तो उसमें दूध मिलाएं और लगातार चलाती रहें। अब दूध में एक उबाल आने तक वेट करें, फिर मिल्क पाउडर एड कर दें। ध्यान रखें आपको एक साथ पूरा मिल्क पाउडर नहीं डालना है, वरना गुठलियां बन सकती हैं। थोड़ा-थोड़ा मिल्क पाउडर मिलाती रहें और लगातार चलाती रहें।

Instant Mawa

इस पूरे प्रॉसेस के दौरान आपको गैस की फ्लेम धीमी ही रखनी है। मिल्क पाउडर को लगातार चलाते हुए दूध में मिक्स करती रहें। लगभग 5 मिनट के लिए इसे इसी तरह पकाती रहें, आप देखेंगी कि ये कढ़ाही छोड़ने लगा है। अब आपका मावा पूरी तरह बनकर तैयार है। इस्तेमाल करने से पहले इसे 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने रख दें, एकदम परफेक्ट खुशबूदार और दानेदार मावा बनकर तैयार हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मटर पनीर की ग्रेवी ऐसे बनाएंगी तो रेस्टोरेंट वाला स्वाद आएगा! शेफ ने बताई रेसिपी
ये भी पढ़ें:गाढ़ी-मलाईदार खीर पसंद है, तो बस मिला दें ये 1 चीज! शेफ भरत ने बताई रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।