हलवाई भी नहीं बताएंगे ये ट्रिक! 2 कप दूध से बनाएं 40 सुपर सॉफ्ट रसगुल्ले, मुंह में जाते ही घुल जाएगी मिठास make soft and spongy 40 white rasgulla with just 2 cup milk like halwai, खाना - Hindustan
More

हलवाई भी नहीं बताएंगे ये ट्रिक! 2 कप दूध से बनाएं 40 सुपर सॉफ्ट रसगुल्ले, मुंह में जाते ही घुल जाएगी मिठास

मीठा खाने का मन हो और स्पंजी-सॉफ्ट रसगुल्ले मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो सिर्फ 1 कप दूध से 40 रसगुल्ले घर पर बना सकते हैं। चलिए फिर आपको हलवाई वाली ट्रिक बताते हैं। 

Sat, 18 April 2026 02:41 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
हलवाई भी नहीं बताएंगे ये ट्रिक! 2 कप दूध से बनाएं 40 सुपर सॉफ्ट रसगुल्ले, मुंह में जाते ही घुल जाएगी मिठास

मीठा खाने की क्रेविंग सभी को होती है और खासतौर पर गर्मियों के मौसम में खाने के बाद कुछ ठंडा और मीठा हो, तो मजा ही आ जाता है। वैसे तो लोग मीठे के नाम पर आइसक्रीम भी खा लेते हैं लेकिन आज भी रसगुल्ले सभी की फेवरेट स्वीट में से एक है। रसगुल्ले बाजार से लाओ तो जल्दी खराब हो जाते हैं, उन्हें ज्यादा दिन तक स्टोर नहीं कर सकते। ऐसे में क्यों ना आप घर पर रसगुल्ले बनाएं और उन्हें हफ्तेभर स्टोर करें। आज हम आपको सिर्फ 2 कप दूध के साथ 40 रसगुल्ले बनाने की ट्रिक बताने जा रहे हैं। इस ट्रिक से हलवाई हर दिन रसगुल्ले बनाते हैं और इसे जानने के बाद आप बाजार के रसगुल्ले खाना बिल्कुल छोड़ देंगे।

दूध उबाल लें

सबसे पहले आपको 1 लीटर दूध लेना है, आप दूध पैकेट वाला या गाय का ले सकते हैं। इसे एक उबाल आने तक अच्छे से पकाएं और फिर गैस बंद करें। अब चम्मच से दूध को गोल-गोल घुमाएं और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। अब आपको कप से नापकर 2 कप दूध अलग भगोने में लेना है और उसमें आधा कप पानी के साथ डेढ़ चम्मच सफेद सिरका मिलाकर डाल दें। ऐसा करने से दूध आसानी से फट जाएगा। फिर आपको कॉटन के कपड़े में फटा हुआ दूध लेकर उसका पानी निचोड़कर रखना है। फिर उसी फटे दूध में साफ पानी डालकर सिरके वाला खट्टापन हटा दें। अब आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही रख दें।

चाशनी तैयार करें

अब 1 ग्लास पानी में आधा कप चीनी मिलाकर चाशनी बनाने के लिए गैस पर रख दें। इस पानी को धीमी आंच में पकने के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इस चाशनी में गाढ़ापन दिखेगा, तभी गैस बंद कर दीजिएगा।

रसगुल्ले बनाएं

रसगुल्ले वाला बैटर खोलकर देखें और हथेली से उसे गूंथना शुरू करें। फिर इसमें 1 चम्मच अरारोट (कॉर्न फ्लोर) मिक्स करें। हलवाई यही ट्रिक अपनाते हैं, जिससे उनके रसगुल्ले सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं। बस अब इसे अच्छे गूंथकर चिकना करें। फिर छोटी बॉल बनाकर रखें। तैयार हुई चाशनी को गर्म होने के लिए गैस जलाएं और इसमें रसगुल्ले 1-1 करके डालें। 4-5 मिनट तक कवर करके पकने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद सभी को पलट दें और फिर ऐसे ही पकाएं। इसके बाद एक कटोरे में बर्फ का पानी रखें और 1-1 रसगुल्ले को निकालकर उसमें डालते जाएं। चाशनी को अलग ठंडा होने के लिए रखें। बर्फ के पानी में रसगुल्ले के करीब 3-4 घंटे तक रखना है और तब तक आपकी चाशनी ठंडी हो जाएगी। फिर रसगुल्ले को पानी से निकाल लेंगे और चाशनी में डालेंगे। एसेंस के लिए गुलाब जल या केवड़े का रस डालें। बस आपके हलवाई की तरह रसगुल्ले घर पर तैयार हो जाएंगे। फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और फिर इन्हें मजे से खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना तंदूर-अंगीठी के बनाएं परफेक्ट लिट्टी-चोखा, कुकर वाली ये ट्रिक जरूर जानें

किचन टिप्स- रसगुल्ले परफेक्ट बनें, उसके लिए आपको सही माप का ध्यान रखना होगा और बैटर को अच्छे से गूंथना है। रसगुल्ले बिल्कुल सॉफ्ट और स्पंजी बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पतले दूध में भी दही जम जाएगी गाढ़ी, थक्केदार, बस मिला दें ये 1 चीज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।