पतले दूध में भी दही जम जाएगी गाढ़ी, थक्केदार, बस मिला दें ये 1 चीज 1 secret thing add with jaman to set thick curd with watery milk, खाना - Hindustan
More

पतले दूध में भी दही जम जाएगी गाढ़ी, थक्केदार, बस मिला दें ये 1 चीज

How To Set Thick Curd With Toned Milk: घर में टोंड मिल्क आता है तो गाढ़ी दही जमाना मुश्किल लगता है। लेकिन पतले से पतले दूध की भी दही बिल्कुल गाढ़ी थक्केदार जमेगी, बस इस एक चीज को जामन के साथ दूध में डाल दें।

Thu, 16 April 2026 09:04 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पतले दूध में भी दही जम जाएगी गाढ़ी, थक्केदार, बस मिला दें ये 1 चीज

घर में बाजार जैसी दही जमाना अक्सर मुश्किल होता है। जब भी दही जमाएं तो वो पानी छोड़ देती है। और, अगर दही जमानी हो तो अलग से दूध को गाढ़ा करना पड़ता है और काफी सारे नुस्खे लगाने पड़ते हैं। हर रोज दही जमाने के लिए इतनी मशक्कत करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये एक ट्रिक आपकी मदद कर सकती है। जिसकी मदद से आपकी रोज वाली दही बिल्कुल गाढ़ी और थक्केदार जमा सकेंगी, जो जरा भी पानी नहीं छोड़ेगी। इस दही का इस्तेमाल आप डिप से लेकर सैंडविच में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जान लें वो क्या है काम का नुस्खा जो आपके दही को गाढ़ा बनाने में मदद करेगा।

पतले दूध में भी जम जाएगी गाढ़ी दही

अगर आपके घर टोंड या सेपरेटा का दूध आता है और उसकी गाढ़ी दही जमाने का मन है तो अलग से फुल फैट मिल्क खरीदने या दूध को गाढ़ा करने की जरूरत नही। बस पतले दूध को एक उबाल में पका लें और दही जमाते वक्त जामन के साथ इस एक चीज को डाल दें।

दूध में जामन के साथ डालें ये एक चीज

जब भी दूध की दही जमानी हो तो किसी साफ सुथरे मिट्टी के बर्तन को लें। उसमे जामन को फेंटकर बर्तन में डालें। साथ ही एक चम्मच कॉर्नस्टार्च का डाल दें। फिर जामन के साथ मिक्स कर दें। जिससे दूध का थक्का ना बनें। अब दूध को इस बर्तन में डालें और फिर चम्मच से चलाएं। जिससे कॉर्न स्टार्च और जामन अच्छी तरह से दूध में घुल जाए। बस इसे चार से पांच घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें।

बर्तन को ठीक तरीके से ढंके

दही जमानी है तो बर्तन को अच्छी तरह से ढंके जिससे हवा और ठंडक दूध में ना लगे। बर्तन को ढंकने के लिए क्लिंज रैप पॉलीथिन लगाएं या फिर एल्यूमिनियम फॉइल से इसको कवर कर दें। ऐसा करने से दूध जल्दी ठंडा नहीं होगा और दही जल्दी से जम जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 लीटर दूध में बना लें प्रोटीन रिच चीज स्लाइस, सीख लें बनाना

दही को फ्रिज में करें स्टोर

एक बार दही सेट हो जाए तो इसे फौरन फ्रिज में रख दें। जिससे इसका टेंपरेचर बैलेंस हो जाए और दही अपना पानी ना छोड़े। बस ये गाढ़ी, थक्केदार दही तैयार है। जिससे आप कुछ ही टेस्टी डिश बनाकर रेडी कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पकाने से पहले मछली को साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं लोग ये खास ट्रिक

ये ट्रिक भी काम आएगी

अगर आप दूध में कॉर्नस्टार्च नहीं डालना चाहतीं तो पतले दूध से दही जमाने के लिए मिल्क पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस उबलते दूध में मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करें। फिर इस दूध को ठंडा कर जामन डालकर दही सेट करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।