डिब्बे में बनाकर रख लें बेसन और मसालों का ये मिक्स, फटाफट बना लेंगी खूब टेस्टी पकौड़े! Homemade Pakora Prep mix to make crispy Tasty Pakora In no time, खाना - Hindustan
More

डिब्बे में बनाकर रख लें बेसन और मसालों का ये मिक्स, फटाफट बना लेंगी खूब टेस्टी पकौड़े!

Cooking Tips: पकौड़े बनाने में टाइम बहुत लगता है। इस काम को आप थोड़ा सा सिंपल बना सकती है, पकौड़ा मिक्स के साथ। ये बेसन और सूखे मसालों का रेडी कॉम्बिनेशन होता है, जिसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

Tue, 3 Feb 2026 10:32 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डिब्बे में बनाकर रख लें बेसन और मसालों का ये मिक्स, फटाफट बना लेंगी खूब टेस्टी पकौड़े!

गरमा-गरम पकौड़ी और साथ में चाय का मजा ही कुछ और है। खासतौर से मौसम ठंडा हो तो पकौड़ों का स्वाद और भी बढ़ जाता है। लेकिन पकौड़े बनाने में टाइम बहुत लगता है। बेसन और मसालों का बैटर तैयार करना, फिर सब्जियां मिलाना और तब जा कर पकौड़े फ्राई करना। इस काम को आप थोड़ा सा सिंपल बना सकती है, पकौड़ा मिक्स के साथ। ये बेसन और सूखे मसालों का रेडी कॉम्बिनेशन होता है, जिसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। जब भी पकौड़े खाने का मन हो, बस इसमें पानी और अपनी मनपसंद सब्जियां एड कीजिए और पकौड़े तल लीजिए। इंस्टाग्राम पर जारा ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है। इससे पकौड़े बनाने में टाइम भी कम लगेगा और वो काफी टेस्टी भी बनेंगे।

ऐसे तैयार करें पकौड़ा प्रेप मिक्स

पकौड़ा प्रेप मिक्स में बेसन और कुछ मसाले एड किए जाते हैं। आप अपने हिसाब से चीजें कम या ज्यादा भी कर सकती हैं। इसके लिए लगभग 1 किलो बेसन लें, उसमें स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच मोटी कुटी हुई लाल मिर्च, 2 चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच ऑरिगेनो (ऑप्शनल) मिलाकर एक डब्बे में स्टोर कर लें। अपनी जरूरत के हिसाब से आप चीजों की मात्रा आधी या डबल भी कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ती हो रही मेथी को सालभर के लिए करें स्टोर, चटोरी चेतना ने बताया कमाल का हैक!
ये भी पढ़ें:प्याज के पराठे बार-बार फट जाते हैं? ये 1 चीज मिला दें, बिल्कुल ढाबे जैसे बनेंगे!

ऐसे इस्तेमाल करें पकौड़ा मिक्स

पकौड़ा मिक्स बनाकर रखने से आपका काफी काम आसान हो जाता है। मेहमान आए हों या अचानक पकौड़े खाने का मन करे, तो पकौड़ा मिक्स से आप फटाफट बैटर बना सकती हैं। आलू, प्याज, मिर्च या गोभी जैसी किसी भी सब्जी के पकौड़े इससे खूब टेस्टी बनते हैं। बस मिक्स में पानी डालकर बैटर बना लें और सब्जी डालकर मिला लें। तेल गर्म होने पर मीडियम आंच पर पकौड़े तल लें, जब तक ये गोल्डन ना हो जाएं।

कब तक स्टोर कर सकती हैं?

पकौड़ा प्रेप मिक्स को किसी सूखे और साफ जार में स्टोर कर के रखें। इसे आपको फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। किचन काउंटर पर ही इसे स्टोर कर सकती हैं। ये आसानी से महीने भर चल जाता है। बाजार में मिलने वाले पकौड़ा मिक्स से ये कई गुना बेहतर इसलिए भी है क्योंकि इसमें मसालों की मात्रा आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं। बाकी किसी भी तरह के प्रिजर्वेटिव्स इसमें मौजूद नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।