हरी मिर्च को स्टोर करने का बिल्कुल आसान हैक, महीनों तक मिलेगा फ्रेश टेस्ट
Hack to store green chilli fresh: सर्दियों में हरी मिर्च भी खूब सारी मिल जाती है। जिसे फ्रिज में ठीक से ना रखा जाए तो ये सड़ना स्टार्ट हो जाती है। लेकिन इन मिर्चियों को सही से सुखाकर रखा जाए तो महीनों तक फ्रेश बनी रह सकती है। नोट कर लें तरीका।

सर्दियों में हरी मिर्च खूब सारी मिलती है। जब भी सब्जी खरीदने जाएं तो कुछ मिर्ची तो फ्री में ही मिल जाती है। जिसे लापरवाही से रखा जाए तो जल्दी ही सड़ना शुरू कर देती है। लेकिन अगर आप चाहें तो इन फ्री की मिल रही हरी मिर्च को स्टोर कर रख सकते हैं। जिससे ना केवल आपको फ्रेश मिर्ची का टेस्ट मिलेगा बल्कि आपके पैसे भी बचेंगे। तो बस सीख लें हरी मिर्ची को महीनों तक चलाने का आसान नुस्खा।
हरी मिर्च को महीनों तक स्टोर करने का नुस्खा
- हरी मिर्च का फ्रेश टेस्ट पसंद है तो इसे पेस्ट बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लें। ये महीनों तक खराब नहीं होंगे और फ्री में मिलने वाली हरी मिर्ची भी आसानी से यूज हो सकेगी।
- बस सारी हरी मिर्ची की डंठल को निकालकर अलग कर लें और मिर्ची को धो लें।
- अब इन सारी हरी मिर्ची को साफ कपड़े से सुखा लें, जिससे कि इनका पानी सूख जाए।
- बस मिर्चियों को काटकर छोटा कर लें और मिक्सी के जार में डाल दें।
- साथ ही नमक और नींबू का रस डालें और पीसकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को किसी साफ-सुथरे और सूखे कांच के जार में भर लें। जब पेस्ट को जार में भर लें तो सबसे ऊपर कुछ बूंदे तेल की जरूर डाल दें।
- तेल मिर्ची के लिए प्रोटेक्टिव लेयर का काम करेगा और खराब होने से बचाएगा।
- बस मिर्ची के पेस्ट पर डेट का लेबल चिपकाकर फ्रिज में स्टोर कर लें। महीनों तक ये पेस्ट खराब नहीं होगा और आराम से यूज करें।
हरी मिर्च को फ्रिज में स्टोर करने का तरीका
फ्रिज में हरी मिर्च रखने के बाद भी सड़ जाती है या सूख जाती है तो उसे महीनों तक फ्रेश बनाकर रखने के लिए इस टिप्स को फॉलो करें। हरी मिर्ची को धोकर सुखा लें। फिर किसी साफ-सूखे प्लास्टिक के डिब्बे पर साफ कॉटन के कपड़े को रखें और उसमे इन मिर्चियों को रखकर ढक्कन से बंदकर फ्रिज में डाल दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन