अचार का डिब्बा बैग में रखना है इस तरह से बना लें लीक प्रूफ, नहीं बहेगा तेल kitchen hacks pack your pickle jar for travel with this trick without leaking oil, खाना - Hindustan
More

अचार का डिब्बा बैग में रखना है इस तरह से बना लें लीक प्रूफ, नहीं बहेगा तेल

How to pack leakproof achar bottle for travel: ट्रैवल में जाते वक्त मां साथ में अचार के डिब्बे भी दे दिए हैं। अब इन्हें बैग में रखने पर डर लग रहा कि कहीं तेल ना लीक हो जाए तो इस कमाल के हैक को जान लें। जिसकी मदद से आपका अचार का जार बन जाएगा लीकप्रूफ।

Sat, 31 Jan 2026 08:57 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
अचार का डिब्बा बैग में रखना है इस तरह से बना लें लीक प्रूफ, नहीं बहेगा तेल

ट्रैवल के लिए कहीं निकलना हो और खाने की चीजों को पैक करना कई बार मुश्किल लगता है। खासतौर पर जब मम्मियां हॉस्टल जाते वक्त डिब्बे में अचार भरकर दे देती है। क्योंकि असर उन डिब्बों से तेल लीक हो कर बाहर गिरने लगता है और साथ में रखे दूसरे सामान को गंदा कर देता है। केवल गंदा ही नहीं अगर अचार का तेल बैग में लीक हो गया तो हर तरफ केवल अचार की महक ही फैल जाती है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो चुका है तो अचार के डिब्बे को लीकप्रूफ बनाने का ये कमाल का हैक जरूर जान लें।

अचार के डिब्बे को लीकप्रूफ बनाने का हैक

एयर टाइट डिब्बे भी कई बार अचार रखने पर धोखा दे देते हैं। उनमे से अचार का तेल, मसाला बह जाता है। और, सारे बैग के साथ सामान में तेल के धब्बे और महक भर जाती है। इस समस्या से बचने के लिए बस इस छोटी सी ट्रिक को ट्राई कर के देख लें। ये ट्रिक प्लास्टिक के डिब्बे को लीकप्रूफ बनाने में मदद करेगी।

  • बस किसी भी प्लास्टिक का डिब्बा जिसमे अचार रखा हो लें। अब एक प्लास्टिक के डिब्बे के आकार से थोड़ा बड़े साइज में काटकर एल्यूमिनियम फॉइल लें।
  • अब ढक्कन को हटाकर डिब्बे के मुंह पर एल्यूमिनियम फॉइल को काटकर डिब्बे के आकार का बना लें।
  • इस एल्यूमिनियम फॉइल को डिब्बे के मुंह पर रखें।
  • आयरन यानी प्रेस मैक्सिमम हीट पर गर्म करें।
  • जब प्रेस गर्म हो जाए तो इसे अचार के डिब्बे के मुंह के किनारों पर चलाएं। हीट के संपंर्क में आते ही डिब्बे का प्लास्टिक थोड़ा सा पिघलने लगेगा और एल्यूमिनियम फॉइल डिब्बे के मुंह पर चिपक जाएगा। इस ट्रिक की मदद से आप आसानी से प्लास्टिक के डिब्बे पर एल्यूमिनियम फॉइल लगाकर उसे लीकप्रूफ बना लेंगे।

-बस अब डिब्बे के ढक्कन को बंद कर दें। अचार से निकलने वाला तेल लीक नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शीशी में तेल पलटते समय गिर जाता है तो ये सिंपल ट्रिक रखें याद

पॉलीथिन वाली ट्रिक भी आ सकती है काम

अगर आप कांच के जार में अचार रख रही हैं या फिर ऐसा डिब्बा जो आसानी से हीट से नहीं पिघलेगा उसमे अचार भरकर रख रही हैं। तो आप डिब्बे के मुंह पर किसी भी महीन पॉलीथिन को रख दें और फिर ढक्कन को टाइट से बंद कर दें। ये तरीका भी आपके अचार के तेल को बहने से रोकने में मदद करेगा।

वैसे ये आइडिया आप किसी भी लिक्विड चीज को बैग में रखने से पहले ट्राई कर सकते हैं। फिर चाहे वो तेल हो, विनेगर या फिर कोई और लिक्विड।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।