आंवले को आराम से महीनों रख सकेंगी फ्रेश, सीख लें फ्रिज में स्टोर करने का तरीका how to store amla in freezer to keep them fresh for long time, खाना - Hindustan
More

आंवले को आराम से महीनों रख सकेंगी फ्रेश, सीख लें फ्रिज में स्टोर करने का तरीका

How to store amla for one year: ताजे आंवले का जूस पूरे साल पीना है तो इस सुपरफूड को फ्रिज में स्टोर करने का तरीका सीख लें। जिससे ये पूरे साल फ्रेस बने रहेंगे और आप आराम से इन्हें इस्तेमाल कर पाएंगी। सीख लें आंवला फ्रेश तरीके से स्टोर करने का तरीका

Fri, 30 Jan 2026 08:55 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
आंवले को आराम से महीनों रख सकेंगी फ्रेश, सीख लें फ्रिज में स्टोर करने का तरीका
  • आंवला खाने के काफी सारे फायदे हैं। खासतौर पर अगर आपको अपने बाल और स्किन को हेल्दी रखना है तो आंवला डाइट में जरूर शामिल करें। काफी सारे न्यूट्रिशनिस्ट आंवला खाने की सलाह देते हैं। लेकिन एक बार सर्दियों का सीजन खत्म हो गया तो फिर सूखे, ड्राई आंवले से ही काम चलाना पड़ता है या फिर मार्केट से आंवला पाउडर खरीदना पड़ता है। जिसकी प्योरिटी की कोई खास गारंटी नहीं होती। ऐसे में आप फ्रेश आंवले को मिस करते हैं क्योंकि ताजे आंवले के जूस को पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। तो अगर आप महीनों तक आंवले फ्रेश वाले खाना चाहते हैं तो इन्हें फ्रिज में स्टोर करने का तरीका सीख लें। जिसकी मदद से आपको हेल्दी रहने में मदद मिलेगी। तो जानें किस तरह फ्रिज में आंवला स्टोर करके रखा जाए कि लंबे टाइम तक फ्रेश बना रहे।

आंवले को फ्रिज में ताजा स्टोर करने का तरीका

  • सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के आंवले लें। इन आंवलों में से दाग-धब्बे वाले आंवलों को हटा दें। क्योंकि इनके खराब होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं और एक भी आंवला खराब हो गया तो बाकियों को भी खराब कर सकता है।
  • बस सारे आंवलों को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।
  • फिर किसी साफ टॉवल पर इन्हें फैलाकर अच्छी तरह से पानी को सूख जाने दें। एक बार सारे पानी जब सूख जाएं तो इन्हें किसी बड़े ट्रे में रखें।
  • ध्यान रहे कि आंवले एक दूसरे के ऊपर ना हो। ट्रे में इतना स्पेस रहे कि सारे अलग-अलग रखें हो।
  • बस इस तरह से आंवलों को ट्रे में सजाकर फ्रीजर में 3-4 घंटे के लिए रख दें। इतनी देर में ये जमने लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोसा बैटर बनाने के लिए जान लें कौन सी सामग्री कितनी मात्रा में मिलाएं
  • बस जब बाहर निकालना हो तो देख लें कि सारे आंवले बिल्कुल ठोस हो गए या नहीं।
  • अब इन्हें किसी जिपलॉक वाले बैग में रखें और फिर फ्रीजर में स्टोर कर लें।
  • इस तरह से स्टोर करने से पूरे साल खराब नहीं होगे।
  • बस जब जरूरत हो तो बैग से उतने ही आंवले निकालें और उन्हें फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें। इससे आंवलों का टेंपरेचर नॉर्मल हो जाएगा और इस्तेमाल में लेने लायक हो जाएंगे।
  • ध्यान रहे कि इन आंवलों को गर्म पानी में डालकर बर्फ पिघलाने की कोशिश ना करें। ये खुद से ही आसानी से नॉर्मल हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलाई से घी और मावा दोनों साथ में निकलेगा, बस ये तरीका अपनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।